Celebi Aviation: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल, पाकिस्तान से जुड़े व्यक्ति पर शक — जानिए पूरा मामला

दिल्ली-मुंबई समेत कई एयरपोर्ट्स की सुरक्षा संभाल रही तुर्की की कंपनी Celebi पर शक की सुई। पाक कनेक्शन के चलते भारत में बढ़ी सतर्कता, जानिए पूरी डिटेल।
Celebi Aviation: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल, पाकिस्तान से जुड़े व्यक्ति पर शक — जानिए पूरा मामला

सेलेबी एविएशन: तुर्की की प्रमुख एयरपोर्ट सेवा कंपनी ने भारत के हवाईअड्डों पर सुरक्षा और संचालन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, भारत की एविएशन इंडस्ट्री के साथ मजबूत संबंध बनाए।

 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद तुर्की पर बढ़ा भारत का गुस्सा, पाक समर्थन के चलते ‘Ban Turkey’ अभियान तेज, लेकिन सुरक्षा में तुर्की की अहम भूमिका भी बनी चुनौती

तुर्की की जॉइंट वेंचर कंपनी सेलेबी एविएशन भारत के आठ प्रमुख एयरपोर्ट्स—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत—पर सुरक्षा प्रबंधन करती है और सालाना करीब 58,000 फ्लाइट्स के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाती है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद, भारत को सुरक्षा के मामलों में बेहद सतर्क और सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।

सेलेबी एविएशन की जिम्मेदारियां

Celebi Aviation: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल, पाकिस्तान से जुड़े व्यक्ति पर शक — जानिए पूरा मामला

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो का टर्किश एयरलाइन के साथ कोडशेयर अरेंजमेंट है, वहीं एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस के भी तुर्किश के साथ संबंध हैं। सेलेबी एविएशन न केवल एयरपोर्ट सुरक्षा संभालती है, बल्कि कार्गो मैनेजमेंट, एयरसाइड ऑपरेशन और ग्राउंड वर्क का भी पूरा प्रबंधन करती है। इसके स्टाफ एयरसाइड जोन में काम करते हैं, जो एयरपोर्ट के हाई-सिक्योरिटी एरिया होते हैं।

कार्गो लॉजिस्टिक्स और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बैगेज हैंडलिंग की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर है, जहां सुरक्षा में कोई भी चूक गंभीर परिणाम ला सकती है। ऐसे में तुर्की और पाकिस्तान के करीबी संबंधों को देखते हुए भारत को अपनी सतर्कता और बढ़ानी होगी।

सेलेबी एविएशन की सेवा विस्तार, भारत के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर मजबूत पकड़

Celebi Aviation: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल, पाकिस्तान से जुड़े व्यक्ति पर शक — जानिए पूरा मामला

सेलेबी एविएशन भारत के एविएशन सेक्टर से 2008 से जुड़ी हुई है और हर साल 58,000 से अधिक उड़ानों तथा 5,40,000 टन कार्गो को संभालती है। इसके पास करीब 7,800 कर्मचारियों की टीम है।

यह कंपनी मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इन सेवाओं में यात्री सहायता, लोड कंट्रोल, फ्लाइट ऑपरेशन, रैंप सर्विसेज, सामान्य विमानन सेवाएं, कार्गो और डाक हैंडलिंग, गोदाम प्रबंधन और ब्रिज ऑपरेशन शामिल हैं।

सेलेबी ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जॉइंट वेंचर के माध्यम से ग्राउंड हैंडलिंग की शुरुआत की और धीरे-धीरे पूरे भारत में अपनी पहुंच और सेवा क्षेत्र को विस्तार दिया है।

Leave a comment