Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क समेत 9 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जानें पूरी लिस्ट और इसका असर टीमों पर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, जिसका आयोजन पाकिस्तान और दुबई में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्होंने अपनी फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं, जिनमें भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, जिसका आयोजन पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी के साथ-साथ दुबई में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्होंने अपनी फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई शीर्ष स्तर के खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे उनकी टीमों को बड़ा झटका लगा हैं। 

इन खिलाड़ियों में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से ये 9 प्लेयर्स बाहर हुए हैं।

1. जसप्रीत बुमराह  (India)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। बुमराह को पीठ की पुरानी समस्या से जूझना पड़ रहा है, जिसके चलते वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं। बीसीसीआई ने 11 फरवरी को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर बुमराह की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि वह 50 ओवर के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि बुमराह ने आखिरी बार भारत के लिए 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मैच खेला था। 

2. पैट कमिंस (Australia)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नजर नहीं आएंगे, जिससे कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। 2023 वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान को इस टूर्नामेंट के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह इंजरी के चलते इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान पांचवें टेस्ट मैच में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके। 

3. जोश हेजलवुड (Australia)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं, जिससे कंगारू टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा झटका लगा है। 34 साल के इस पेसर ने अब तक 91 वनडे मैचों में 138 विकेट अपने नाम किए हैं। हेजलवुड हिप इंजरी से जूझ रहे हैं और उनकी रिकवरी उम्मीद से धीमी रही है। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।

4. मिचेल मार्श (Australia)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

ऑस्ट्रेलियाई T20I कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। बैक इंजरी के कारण वह इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मार्श की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। 

5. एनरिक नॉर्खिया (South Africa)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया, जिन्होंने आखिरी बार 9 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में खेला था, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका की स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन बैक इंजरी के चलते वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह टीम में MI Cape Town के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया हैं। 

6. जैकोब बैथेल (England)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर जैकोब बैथेल भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। 21 वर्षीय बैथेल हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जो उन्हें भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान लगी थी। नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। बैथेल की गैरमौजूदगी इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है, क्योंकि वे अपने ऑलराउंड कौशल के लिए जाने जाते हैं।

7. मिचेल स्टार्क (Australia)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि स्टार्क ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। पिछले हफ्ते गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में स्टार्क टखने में दर्द से जूझ रहे थे, जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे।

8. सैम अयूब (Pakistan)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

युवा पाकिस्तानी ओपनिंग बल्लेबाज सैम अयूब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान की 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह टखने की चोट से जूझ रहे हैं। सैम अयूब को यह चोट पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी थी। 

9. अल्लाह गजनफर (Afghanistan)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 9 प्लेयर्स हुए बाहर, इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का नाम भी हैं शामिल

अफगानिस्तान के 18 साल के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अब तक 11 वनडे मैचों में 21 विकेट लिए हैं, लेकिन फ्रैक्चर के चलते वह इस बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोटिल होने के बाद अब वह करीब 4 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे।

Leave a comment