Kerala Horror Ragging: केरल में रैगिंग का खौफनाक मामला, तीन महीने तक सहते रहे जूनियर छात्र, जानिए पूरा मामला 

केरल के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में तीन महीने तक फर्स्ट ईयर छात्रों संग रैगिंग, पांच आरोपी गिरफ्तार। कॉलेज प्रशासन ने किया सस्पेंड, पुलिस जांच जारी। केरल

केरल के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में तीन महीने तक फर्स्ट ईयर छात्रों को रैगिंग का शिकार बनाया गया। पुलिस ने पांच आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

Kerala Horror Ragging: केरल के कोट्टायम स्थित एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ हुई रैगिंग का मामला सामने आया है। तीन महीने तक चले इस अमानवीय व्यवहार की शिकायत करने के बाद पांच थर्ड ईयर छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित छात्रों ने बताया कि नवंबर से ही उनके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया जा रहा था।

तीन महीने तक चला रैगिंग का आतंक

तिरुवनंतपुरम के रहने वाले तीन फर्स्ट ईयर के छात्रों ने कोट्टायम के गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नवंबर से उनके साथ क्रूरता की जा रही थी। आरोपी छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है और एंटी-रैगिंग एक्ट के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई है।

नग्न कर खड़ा किया, ज्योमेट्री बॉक्स से किया हमला

Kerala Horror Ragging: केरल में रैगिंग का खौफनाक मामला, तीन महीने तक सहते रहे जूनियर छात्र, जानिए पूरा मामला 

पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी छात्रों ने उन्हें नग्न खड़ा करने के लिए मजबूर किया और ज्योमेट्री बॉक्स से हमला किया। इसके बाद उनके घावों पर लोशन लगाया, जिससे उनकी तकलीफ और बढ़ गई। जब दर्द से तड़पते हुए वे चिल्लाने लगे, तो उनके मुंह में जबरन लोशन ठूंस दिया गया।

वीडियो बनाकर दी धमकी

आरोपी छात्रों ने इस पूरे टॉर्चर का वीडियो भी बनाया और पीड़ितों को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी से शिकायत की, तो उनके भविष्य को खतरे में डाल दिया जाएगा।

शराब के लिए जबरन पैसे वसूले जाते

पीड़ित छात्रों ने यह भी बताया कि सीनियर छात्र हर रविवार को शराब खरीदने के लिए उनसे पैसे वसूलते थे। अगर कोई पैसे देने से इनकार करता, तो उसे और अधिक प्रताड़ित किया जाता था।

परिवार की मदद से दर्ज हुई शिकायत

Kerala Horror Ragging: केरल में रैगिंग का खौफनाक मामला, तीन महीने तक सहते रहे जूनियर छात्र, जानिए पूरा मामला 

इनमें से एक छात्र इस प्रताड़ना को और सहन नहीं कर सका और उसने अपने पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

कॉलेज प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को तुरंत निलंबित कर दिया। पुलिस ने एंटी-रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a comment