Chhaava Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन छा गई छावा! कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

'छावा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'पुष्पा 2' को भी पीछे छोड़ दिया। जानिए पहले दिन की कुल कमाई, फिल्म के ट्रेंड्स

विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में धाक जमा चुके हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में अलग-अलग किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट किया है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ी है। अब वह फिल्म "छावा" में संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट: विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा "छावा" बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार शुरुआत की थी, जिससे यह साफ हो गया था कि इसे पहले दिन तगड़ी ओपनिंग मिलेगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जोकि मराठा वॉरियर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे।

Chhaava Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन छा गई छावा! कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया है। रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी महारानी येसूबाई की भूमिका अदा की है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रूप में एक अहम भूमिका निभाई हैं।

पहले दिन फिल्म छावा ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड 

विक्की कौशल की फिल्म "छावा" ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त ओपनिंग की है। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी ओपनर "बैड न्यूज" थी, जिसने पहले दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" ने 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर इस साल की रिलीज़ फिल्मों की बात करें तो, "इमरजेंसी" ने 2.5 करोड़, "स्काई फोर्स" ने 12.25 करोड़, और "देवा" ने 5.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए "छावा" ने शानदार शुरुआत की हैं।

Chhaava Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन छा गई छावा! कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, सैकनिल्क की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यह पहले दिन करीब 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई दूसरी बड़ी फिल्म नहीं है जो "छावा" को टक्कर दे सके, जिससे इसे और बेहतर परफॉर्म करने का पूरा मौका मिल रहा है। "पुष्पा 2" के बाद यह एक ऐसी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता हैं।

Leave a comment