'छोटी आनंदी' अब बनने जा रही हैं दुल्हनिया: अविका गौर ने की गुपचुप सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

‘बालिका वधु’ की छोटी आनंदी यानि अविका गौर ने गुपचुप सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपने मंगेतर संग बेहद
'छोटी आनंदी' अब बनने जा रही हैं दुल्हनिया: अविका गौर ने की गुपचुप सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर, जो 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी के किरदार से घर-घर में पहचानी जाती हैं, अब अपनी रियल लाइफ में नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। करीब 8 साल तक टीवी पर राज करने वाले इस शो से पॉपुलर हुईं अविका अब असल जिंदगी में बींदणी बनने की तैयारी में हैं।

Avika Gor Engagement: टीवी की दुनिया में अपने मासूम चेहरे और बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अविका गौर अब अपनी जिंदगी के एक नए और बेहद खास अध्याय की ओर बढ़ चुकी हैं। ‘बालिका वधू’ में छोटी आनंदी बनकर लाखों दर्शकों का दिल जीतने वाली अविका ने अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग चुपचाप सगाई कर ली है।

सीक्रेट सेरेमनी, खुले जज़्बात

27 वर्षीय अविका गौर ने यह सगाई बेहद निजी समारोह में की, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए। हालांकि, यह सगाई जितनी सीक्रेट थी, उसकी तस्वीरें उतनी ही तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन फोटोज को देखकर फैंस बेहद सरप्राइज हैं, क्योंकि न तो कोई मीडिया रिपोर्ट पहले आई और न ही किसी पपराजी ने कोई भनक लगने दी।

'छोटी आनंदी' अब बनने जा रही हैं दुल्हनिया: अविका गौर ने की गुपचुप सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

अविका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट कर खुद इस खूबसूरत पल की पुष्टि की। पहली तस्वीर में वह पिंक कलर की सिंपल मगर बेहद एलिगेंट प्रिंटेड साड़ी में नज़र आ रही हैं। ओपन हेयर, हल्का मेकअप और आंखों में सच्चे इमोशन्स – उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी बयां कर रही थी। वहीं उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी ब्लू कुर्ता-पायजामा में बेहद शालीन और हैंडसम दिखे।

रोमांटिक कैप्शन ने लूटा दिल

अविका ने तस्वीरों के साथ लिखा, उसने पूछा, मैंने स्माइल की… मैं रोई और चिल्लाई, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी का सबसे आसान 'यस' बोला। उन्होंने आगे लिखा कि वह एकदम फिल्मी हैं, इसलिए इस पूरे पल को भी उन्होंने अपने तरीके से जिया—स्लो मोशन में, बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ, और मस्कारा लगाकर। वहीं उनके होने वाले पति मिलिंद एकदम लॉजिकल और शांत हैं, जो हर स्थिति के लिए तैयार रहते हैं—even with a first-aid kit!

कैप्शन के अंत में अविका ने लिखा, सच्चा प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन मैजिकल जरूर होता है। और जब उसने पूछा, तो मैंने अपने अंदर की नायिका को जगा दिया।

कौन हैं मिलिंद चंदवानी?

'छोटी आनंदी' अब बनने जा रही हैं दुल्हनिया: अविका गौर ने की गुपचुप सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

मिलिंद चंदवानी कोई फिल्म या टीवी इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वे ‘MTV रोडीज़’ से जुड़कर सुर्खियों में आए थे। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता और NGO ‘Camp Diaries’ के फाउंडर हैं। दोनों की मुलाकात 2020 के दौरान हुई थी और उसी साल अविका ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। तब उन्होंने कहा था कि मिलिंद उन्हें जिंदगी के हर पहलू में प्रेरित करते हैं। वे उनके लिए सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक दोस्त, गाइड और मजबूत सहारा हैं।

फैंस हुए भावुक, सेलेब्स की बधाइयों की बौछार

अविका की सगाई की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री फ्रेंड्स की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। रुबीना दिलैक, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी सहित कई टीवी सितारों ने कमेंट कर उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने छोटी सी आनंदी को अपनी आंखों के सामने बड़े होते देखा है, और अब उसी प्यारी बच्ची को अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते देखना उनके लिए एक भावुक पल है।

सूत्रों के मुताबिक, सगाई के बाद अब यह कपल शादी की तैयारियों में जुटेगा और बहुत जल्द इस बारे में भी आधिकारिक ऐलान कर सकता है। हालांकि, दोनों ही प्राइवेसी को महत्व देते हैं, इसलिए शादी भी एक सीमित समारोह हो सकती है।

Leave a comment