CLAT 2027 और XAT 2027 की परीक्षा तिथियां घोषित, आवेदन शेड्यूल और एग्जाम पैटर्न जारी

CLAT 2027 और XAT 2027 की परीक्षा तिथियां घोषित। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और एडमिशन से जुड़ी अहम जानकारी।

CLAT 2027 और XAT 2027 की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। CLAT के आवेदन 3 अगस्त से शुरू होंगे, जबकि XAT के लिए आवेदन जारी हैं। दोनों परीक्षाओं के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रांची: लॉ और मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। CLAT 2027 और XAT 2027 की परीक्षा तिथियों के साथ आवेदन कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। दोनों प्रवेश परीक्षाओं के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पहले की तरह ही रखा गया है, जिससे अभ्यर्थी अपनी मौजूदा तैयारी जारी रख सकते हैं।

CLAT 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर को, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने CLAT 2027 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

CLAT 2027 और XAT 2027 की परीक्षा तिथियां घोषित, आवेदन शेड्यूल और एग्जाम पैटर्न जारी

इस वर्ष भी परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस पहले जैसा ही रहेगा। अभ्यर्थियों से कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्नपत्र में इंग्लिश लैंग्वेज, करंट अफेयर्स एवं जनरल नॉलेज, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से प्रश्न शामिल होंगे। CLAT स्कोर के आधार पर देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) सहित कई प्रमुख लॉ संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।

XAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 4 जनवरी को होगी परीक्षा

XLRI जमशेदपुर ने Xavier Aptitude Test (XAT) 2027 की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 4 जनवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन consortiumofnlus.ac.in आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2,300 रुपये निर्धारित किया गया है।

इस परीक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। प्रश्नपत्र में वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी एंड डेटा इंटरप्रिटेशन तथा जनरल नॉलेज जैसे प्रमुख सेक्शन शामिल रहेंगे। इनमें Decision Making सेक्शन XAT की सबसे खास पहचान माना जाता है।

250 से अधिक B-Schools में मिलेगा एडमिशन, समय पर करें आवेदन

XAT 2027 के स्कोर के आधार पर XLRI जमशेदपुर के अलावा XIM University, IMT गाजियाबाद, TAPMI मणिपाल, GIM गोवा, Great Lakes, FORE School of Management, LIBA समेत 250 से अधिक प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में MBA और PGDM कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों परीक्षाओं के सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होने से उम्मीदवार अपनी मौजूदा रणनीति के साथ तैयारी जारी रख सकते हैं। साथ ही, अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके और परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दिया जा सके।

Leave a comment