Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, न्यूज़

जैसमिन वालिया और हार्दिक पांड्या के बीच डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और जैसमिन वालिया इस समय ग्रीस में छुट्टियां गुजार रहे हैं। जैसमिन वालिया का जन्म इंग्लैंड में हुआ है और वह सोशल मीडिया पर एक प्रमुख सितारा मानी जाती हैं। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और जैसमिन वालिया के बीच रिश्ते में नजदीकियां बढ़ रही हैं।

Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

स्पोर्ट्स न्यूज़: ब्रिटिश गायिका जैस्मिन वालिया और हार्दिक पांड्या के बीच डेटिंग की अफवाहों ने तेज़ी पकड़ी हैं. हाल ही में ब्रिटिश गायिका व सोशल मीडिया स्टार जैस्मिन वालिया और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बीच डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर तूफ़ान ला दिया है। नताशा स्टैंकोविच से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या ग्रीस में जैस्मिन वालिया के साथ समय बिताते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में एक जैसे बैकग्राउंड होने के कारण फैंस को इस अफवाह पर यकीन हो गया है। दोनों सितारों के बीच डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही हैं और उनके फैंस इस बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर सच्चाई क्या है। हालांकि अभी तक ना तो हार्दिक पांड्या और ना ही जैस्मिन वालिया ने इस अफवाह पर कोई बयान दिया हैं।

जैस्मिन ने ऐसे शुरू किया अपना करियर

Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

एक टीवी स्टार से गायिका तक का सफ़र करने वाली जैस्मिन वालिया का जन्म इंग्लैंड के एसेक्‍स में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। जैस्मिन को पहली बार ब्रिटिश रिएलिटी टीवी सीरीज 'द ओनली वे इज एसेक्‍स' (TOWIE) ने जनता के सामने लाया। 2010 में उन्होंने इस शो में एक अतिरिक्त कलाकार के रूप में शुरुआत की, लेकिन जल्द ही अपनी पहचान बनाई और 2012 में पूर्ण कलाकार बन गईं।

Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

TOWIE में अपनी सफलता के बाद जैस्मिन ने मनोरंजन उद्योग (एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री) में अपनी जगह बनाई। उन्होंने गायन की दुनिया में कदम रखा और अपने गीतों से दर्शकों को मोह लिया। 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध गीतों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा और कई दिग्गज गायकों के साथ मिलकर गाने गाए। जैस्मिन का यह सफ़र एक सामान्य टीवी कलाकार से लेकर एक प्रतिभाशाली गायिका तक का सफ़र दर्शाता है, जिसने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपने लिए एक अलग मुकाम हासिल किया हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर कैसे पहुंची जैसमिन?

Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

साल 2017 में जैसमिन वालिया ने जैक नाइट के साथ "बॉम डिगी" गाने को रिलीज़ किया, जिसने उन्हें अपार सफलता दिलाई। इस गाने की लोकप्रियता बॉलीवुड में भी देखी गई, जब जैक नाइट ने इसे फिल्म "सोनू के टीटू की स्वीटी" में गुनगुनाया। 29 साल की जैसमिन वालिया ने 2022 में "नाइट्स एंड फाइट्स" नामक म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के साथ काम किया। इन दोनों की जोड़ी को बहुत सराहा गया और इस वीडियो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। यह टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भी प्रदर्शित हुआ।

सोशल मीडिया स्टार हैं जैसमिन वालिया

Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

सोशल मीडिया स्टार से संगीत सनसनी तक जैस्मिन वालिया सोशल मीडिया पर एक जाना-माना नाम हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 5.7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनकी लोकप्रियता उनके शानदार संगीत, बोल्ड फैशन स्टाइल, और बिकनी फोटोज़ के कारण है। वह सबसे लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं।

Cricket and Bollywood: कौन हैं Jasmin Walia? क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ क्या है इनका रिश्ता? जानिए पूरी जानकारी

सोशल मीडिया की दुनिया से जैस्मिन ने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई। उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और अपनी आवाज़ के जादू से वहां भी सफलता पाई। 2014 में जैस्मिन ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध गीतों पर अपनी आवाज़ दी और दिग्गज गायकों के साथ गाने भी गाए। आज जैस्मिन वालिया सोशल मीडिया स्टार से संगीत सनसनी बन चुकी हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Leave a comment