Cricket News: सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत खास है पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, 17 साल की उम्र में इसी दिन छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने, जानिए...

सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत खास है पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, 17 साल की उम्र में इसी दिन छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने, जानिए, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज से ठीक 34 साल पहले पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिन तेंदुलकर ने अंग्रेजों को उनकी औकात दिखा दी थी। केवल 17 साल की उम्र में, सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में अपने करियर का पहला शतक लगाया था। यह पल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के लिए एक नया अध्याय था। 

Cricket News: सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत खास है पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, 17 साल की उम्र में इसी दिन छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने, जानिए...

स्पोर्ट्स न्यूज़: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज से 34 साल पहले पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 17 साल के युवा सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना पहला शतक लगाया था।

बता दें सचिन उस समय मात्र 17 साल और 112 दिन के थे. उन्होंने 14 अगस्त 1990 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में क्रीज पर करीबन 225 मिनट बिताए और भारत को हार के कगार से बाहर निकाला। यह मैच सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला शतक था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के लिए एक नया अध्याय था। 

सचिन ने लगाया था शतक

Cricket News: सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत खास है पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, 17 साल की उम्र में इसी दिन छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने, जानिए...

१. सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने के लिए 8 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।

२. उन्होंने अपनी अंतिम पारी में 189 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 17 चौके भी लगाए।

३. सचिन की इस शानदार पारी के कारण मैच ड्रॉ हो गया था। उनकी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

४. मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 519 रन बनाए और दूसरी पारी 320 रन पर घोषित की।

५. भारतीय टीम ने प्रथम पारी में 432 रन और द्वितीय पारी में 343/6 का स्कोर बनाया था।

६. सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी में 136 गेंदों पर शानदार 68 रन बनाए थे।

क्रिकेट के भगवान का टेस्ट करियर

Cricket News: सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत खास है पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, 17 साल की उम्र में इसी दिन छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने, जानिए...

* सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

* उन्होंने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए।

* सचिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।

* इस प्रारूप में उन्होंने 68 अर्धशतक और 51 शतक लगाए हैं।

* इसके अलावा, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के नाम 46 विकेट भी हैं, जिसमें से 3/14 उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के रूप में दर्ज हैं।

 

Leave a comment