Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस

जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस 

ग्रेग बार्कले ने आईसीसी चेयरमैन के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उनका कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने वाला है। अब इस पद के लिए सबसे प्रमुख दावेदार जय शाह माने जा रहे हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी चेयरमैन के लिए चुनाव 27 अगस्त तक लड़ सकते हैं, जो नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि हैं।

Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होने वाला है। यह उनकी दूसरी बार की चेयरमेनशिप रही है और उन्होंने तीसरी बार इस भूमिका में आने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया है। इसके बाद अब यह चर्चा आम है कि ग्रेग बार्कले के बाद आईसीसी का नया चेयरमैन कौन होगा? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। जय शाह के चुनाव लड़ने का निर्णय 27 अगस्त को घोषित किया जाएगा, जो नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि हैं।

अगर जय शाह आईसीसी के नए अध्यक्ष बनते हैं, तो वह एक नई इतिहास की रचना करेंगे। केवल 35 वर्ष की आयु में, जय शाह आईसीसी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बन सकते हैं। जय शाह के आईसीसी के नए अध्यक्ष बनने की पुष्टि से पहले, आइए जानते हैं कि कौन-कौन से भारतीय आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

1. जगमोहन डालमिया (Jagmohan Dalmiya)

Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस

आईसीसी के अध्यक्षों की सूची में पहले नंबर पर जगमोहन डालमिया का नाम आता है, जो वर्ष 1997 से 2000 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे। 1997 में डालमिया पहले एशियाई आईसीसी अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। हालाँकि डालमिया अब हमारे बीच नहीं हैं; उन्होंने 21 सितंबर 2015 को अंतिम सांस ली। लेकिन भारत में क्रिकेट को बढ़ावा देने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा हैं।

2. शरद पवार (Sharad Pawar)

Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस

ICC के अध्यक्ष दूसरे नंबर पर भारतीय राजमेता शरद पवार का नाम है, जो साल 2010 से 2012 तक आईसीसी के अध्यक्ष रहे। आईसीसी अध्यक्ष पद पर रहने वाले शरद पवार भारत के दूसरे शख्स रहे। इसके अलावा साल 2005 से लेकर 2008 तक शरद पवार बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के डेविज मोर्गन की जगह ली। 2016 में लोढ़ा समिति ने एक रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की, जिसमें कहा गया कि 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को क्रिकेट प्रशासक के पद पर नहीं होना चाहिए। इस रिपोर्ट के बाद शरद पवार को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

3. एन श्रीनिवासन (N Srinivasan)

Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के तीसरे स्थान पर उद्योगपति एन श्रीनिवासन का नाम है, जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सह-मालिक हैं। एन श्रीनिवासन पहले भी आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2014 से 2015 तक उन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई थी।

4. शशांक मनोहर (Shashank Manohar)

Cricket News: जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के सबसे बड़े दावेदार, इनसे पहले चार भारतीय भी रह चुके है ICC अध्यक्ष, BCCI सचिव के पास हैं गोल्डन चांस

आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में चौथे नंबर पर शशांक मनोहर का नाम आता है, जो पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक आईसीसी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। शशांक मनोहर ने दो साल के दो कार्यकाल के बाद अब इस पद को छोड़ने का निर्णय लिया था।

 

Leave a comment