CRPF कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए 9000 से ज्यादा पदों पर आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे, जबकि SSC GD परीक्षा की तारीखें भी घोषित हो चुकी हैं। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 2442 पदों पर भर्ती का मौका दिया जा रहा है।
Job Alert 2026: भारत में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए CRPF भर्ती, SSC GD परीक्षा और नोएडा एयरपोर्ट जॉब्स के रूप में बड़े अवसर सामने आए हैं। CRPF में 9000 से अधिक पदों पर 20 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे, जबकि SSC GD लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी। वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 2442 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।
CRPF भर्ती 2026
CRPFhttps://crpf.gov.in/ में 9000 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम तारीख 19 मई तय की गई है।
यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जहां चयन के बाद स्थायी और सुरक्षित करियर का रास्ता खुल सकता है।
![]()
नोएडा एयरपोर्ट जॉब्स
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कुल 2442 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कम योग्यता में अच्छी नौकरी चाहते हैं।
सैलरी की बात करें तो ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव को 25,000 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है, जबकि लोडर पद के लिए 15,000 से 25,000 रुपये तक सैलरी तय की गई है।
SSC GD एग्जाम डेट
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 के अंत तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
लगभग चार सप्ताह तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी तेज करनी होगी। यह परीक्षा BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP और असम राइफल्स जैसे बलों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।








