द मास्टर्स गोल्फ: परंपराओं और प्रतिष्ठा का अनोखा संगम, 90वें संस्करण में भी कायम विरासत

The Masters golf ournament मे मोबाइल बैन, ग्रीन और विजेता द्वारा डिनर मेन्यू तय करने जैसी अनोखी परंपराएं इसे खास बनाती हैं। गोल्फ का सबसे प्रतिष्ठित खेल है

द मास्टर्स टूर्नामेंट गोल्फ का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जहां ग्रीन जैकेट, मोबाइल बैन और विजेता द्वारा डिनर मेन्यू तय करने जैसी अनोखी परंपराएं इसे अन्य टूर्नामेंट से अलग बनाती हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: गोल्फ की दुनिया में द मास्टर्स को चारों मेजर टूर्नामेंट्स में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। अमेरिका के ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि परंपरा, अनुशासन और इतिहास का अनोखा संगम है। वर्ष 1934 में इसकी शुरुआत महान एमेच्योर गोल्फर बॉबी जोन्स और निवेश बैंकर क्लिफर्ड रॉबर्ट्स ने की थी।

हर होल का नाम पेड़-पौधों पर, प्रकृति से जुड़ा अनोखा रिश्ता

ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब की खासियत यह है कि यहां के हर होल का नाम किसी न किसी पेड़ या झाड़ी पर रखा गया है। दरअसल, यह जगह पहले एक नर्सरी थी, और उसी विरासत को सम्मान देने के लिए यह परंपरा आज भी कायम है। इससे टूर्नामेंट को एक अलग पहचान मिलती है।

ग्रीन जैकेट’: जीत का सबसे बड़ा प्रतीक

मास्टर्स की सबसे चर्चित परंपरा ‘ग्रीन जैकेट’ है, जिसकी शुरुआत 1937 में हुई थी। शुरुआत में यह जैकेट क्लब के सदस्यों को पहचान देने के लिए दी जाती थी, लेकिन बाद में इसे टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाने लगा। आज यह जैकेट जीत का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुकी है।

सख्त नियम: मोबाइल फोन पूरी तरह बैन

मास्टर्स टूर्नामेंट का सबसे कड़ा नियम है—मैदान में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पूरी तरह प्रतिबंध। यदि कोई दर्शक या खिलाड़ी फोन के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाता है और आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

इस कमी को पूरा करने के लिए पूरे कोर्स में पुराने समय के काले लैंडलाइन फोन लगाए गए हैं, जहां से दर्शक मुफ्त कॉल कर सकते हैं। यह परंपरा आधुनिक दौर में भी ‘क्लासिक अनुभव’ को बनाए रखने का हिस्सा है।

बैज’ सिस्टम: टिकट से ज्यादा खास

मास्टर्स में एंट्री पाने के लिए टिकट को ‘बैज’ कहा जाता है। ये बैज इतने दुर्लभ और मूल्यवान होते हैं कि लोग इन्हें पीढ़ियों तक संभालकर रखते हैं। हर साल करीब 20 लाख लोग ‘मास्टर्स लॉटरी’ में आवेदन करते हैं, लेकिन चयन की संभावना 1% से भी कम होती है।

विजेता तय करता है डिनर का मेन्यू

मास्टर्स की एक और खास परंपरा ‘चैम्पियंस डिनर’ है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हर साल मंगलवार को यह खास डिनर आयोजित किया जाता है, जिसमें केवल पिछले विजेता और अन्य पूर्व चैंपियन शामिल होते हैं।

इस डिनर की सबसे खास बात यह है कि इसका मेन्यू पिछले साल का विजेता तय करता है। यह परंपरा खिलाड़ियों के बीच सम्मान और विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक मानी जाती है।

कैडी की यूनिफॉर्म भी परंपरा का हिस्सा

1940 के दशक से चली आ रही एक परंपरा के तहत, मास्टर्स में कैडी हमेशा सफेद जंपसूट और हरी टोपी पहनते हैं। यह ड्रेस कोड टूर्नामेंट की पहचान बन चुका है और हर साल इसे सख्ती से लागू किया जाता है।

विशेष अतिथि और ऐतिहासिक जुड़ाव

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर ऑगस्टा नेशनल के सदस्य बनने वाले एकमात्र राष्ट्रपति थे। उनके लिए विशेष केबिन भी बनाया गया था, जिसकी डिजाइन में सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका रही।

ऑटोग्राफ और मैदान की खूबसूरती के अनोखे नियम

मास्टर्स में ऑटोग्राफ देने का भी खास नियम है। यदि कोई खिलाड़ी मास्टर्स का विजेता रहा है, तो वह झंडे पर बने अमेरिका के नक्शे के अंदर हस्ताक्षर करता है, जबकि अन्य खिलाड़ी नक्शे के बाहर साइन करते हैं।

मैदान को हमेशा हरा-भरा और परफेक्ट दिखाने के लिए सूखी जगहों को हरे रंग से पेंट किया जाता है, ताकि टीवी पर इसकी खूबसूरती बरकरार रहे।

ट्रॉफी और लग्जरी सुविधाएं

मास्टर्स की ट्रॉफी लगभग 900 चांदी के टुकड़ों को जोड़कर बनाई गई है, जो इसे और खास बनाती है। इसके अलावा, टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए लग्जरी कार भी दी जाती है।

Leave a comment