दरभंगा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SSP कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान (जॉइनिंग) देने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों, पुलिस अंचलों और शाखाओं में कार्यरत पदाधिकारियों की नई तैनाती की गई है। तबादलों का उद्देश्य पुलिस बल का बेहतर उपयोग, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।












