De De Pyar De 2 Review: दमदार शुरुआत और शानदार एंडिंग; अजय से ज्यादा चमके आर. माधवन

De De Pyar De 2 में धमाकेदार ओपनिंग और प्रभावशाली एंडिंग देखने को मिलती है। इस बार अजय देवगन से ज्यादा आर. माधवन ने स्क्रीन पर चमक बिखेरी। पढ़ें पूरी फिल्म
De De Pyar De 2 Review: दमदार शुरुआत और शानदार एंडिंग; अजय से ज्यादा चमके आर. माधवन

अजय देवगन इन दिनों दो नंबर के हीरो कहलाने लगे हैं और उनकी हालिया फिल्मोग्राफी भी यही संकेत देती है। ‘रेड 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बाद अब वे ‘दे दे प्यार दे 2’ लेकर आए हैं, जो 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है।

  • Movie Review: दे दे प्यार दे 2
  • कलाकार: अजय देवगन , आर माधवन , रकुल प्रीत सिंह , मीजान जाफरी , जावेद जाफरी , इशिता दत्ता और गौतमी कपूर
  • लेखक: लव रंजन और तरुण जैन
  • निर्देशक: अंशुल शर्मा
  • निर्माता: लव रंजन , भूषण कुमार , कृष्ण कुमार और अंकुर गर्ग
  • रिलीज: 14 नवंबर 2025
  • रेटिंग: 2.5/5

एंटरटेनमेंट न्यूज़: अजय देवगन और आर. माधवन इस बार दर्शकों को डराने नहीं, बल्कि हंसाने आए हैं। उनकी नई फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसके रिव्यूज़ तेज़ी से सामने आ रहे हैं। 2019 की सफल फिल्म De De Pyaar De के सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची थीं। 

छह साल बाद आए इस सीक्वल में नए चेहरे जुड़ चुके हैं और फिल्म को पहले भाग से बड़े स्तर पर पेश किया गया है। लेकिन क्या यह सीक्वल पहली फिल्म की बराबरी कर पाया है? आइए जानते हैं…

कहानी: रिलेशनशिप की उलझनें और परिवार की नई चुनौतियाँ

De De Pyar De 2 Review: दमदार शुरुआत और शानदार एंडिंग; अजय से ज्यादा चमके आर. माधवन

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ पहली फिल्म खत्म हुई थी। आयशा (रकुल प्रीत सिंह) अब आशीष (अजय देवगन) के परिवार से मिल चुकी है। इस बार बारी है आयशा की फैमिली से मिलने की, जो चंडीगढ़ में रहती है। आयशा के परिवार में उसका सख्त मगर संवेदनशील पिता (आर. माधवन), मां (गौतमी कपूर), गर्भवती भाभी (इशिता दत्ता) और भाई (तरुण गहलोत) शामिल हैं। परिवार में सब खुश हैं क्योंकि घर में बच्चे की आने वाली खुशी है।

इसी बीच आयशा चाहती है कि वह आशीष को अपने परिवार से मिलवाए। लेकिन आयशा और आशीष के बीच 24 साल की उम्र का फासला सबसे बड़ा मुद्दा है। अब सवाल यह है कि क्या आयशा का परिवार 52 वर्षीय आशीष को स्वीकार कर पाएगा? क्या रिश्ते की राह आसान होगी या मुश्किलें बढ़ेंगी?

फिल्म कैसी है? फर्स्ट हाफ मजेदार, सेकंड हाफ में कहानी कमजोर

कहानी की नींव मजबूत है, लेकिन यह कहीं न कहीं बहुत प्रेडिक्टेबल भी लगने लगती है। फिल्म का फर्स्ट हाफ बेहद मनोरंजक है—ह्यूमर, मज़ेदार सीन्स और हल्की-फुल्की रोमांस से भरपूर। दर्शकों को यहां असली ‘De De Pyaar De’ वाली फील मिलती है। लेकिन जैसे ही फिल्म सेकंड हाफ में पहुँचती है, कहानी इमोशन के बोझ तले बिखरने लगती है।

डायरेक्टर ने जबरदस्ती भावुकता जोड़ने की कोशिश की, जिससे मूल कहानी कमजोर पड़ गई। कई जगह फिल्म खिंची हुई और बोरिंग लगने लगती है। आप घड़ी देखने लगते हैं और सोचते हैं कि फिल्म अब खत्म हो जाए। हालांकि लास्ट के 15 मिनट कहानी को फिर से पटरी पर ला देते हैं और थिएटर से मुस्कुराते हुए बाहर निकलने का मौका देते हैं।

देखें या न देखें?

‘De De Pyaar De 2’ एक फैमिली एंटरटेनर है। अगर आप वीकेंड पर परिवार के साथ हल्की-फुल्की हंसी मज़ाक वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह आपको निराश नहीं करेगी। लेकिन अगर आप पहले पार्ट जैसा जादू ढूंढ रहे हैं, तो यह सीक्वल उस स्तर को छू नहीं पाता।

Leave a comment