Delhi Mayor Election 2025: भाजपा ने राजा इकबाल को बनाया मेयर कैंडिडेट, जानें प्रोफाइल

Delhi Mayor Election 2025 में BJP ने राजा इकबाल को मेयर और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया। जानिए उनके political background और रणनीति।

भाजपा ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद का candidate बनाया गया है।

Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में होने वाले मेयर चुनाव (Delhi Mayor Election 2025) को लेकर भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद के लिए उतारा है। वर्तमान में राजा इकबाल सिंह MCD में नेता विपक्ष हैं और उत्तरी दिल्ली के महापौर भी रह चुके हैं। उन्हें एक अनुभवी और grassroot leader माना जाता है।

राजा इकबाल का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि BJP के पास numbers game में बढ़त दिखाई दे रही है।

ससुर की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं राजा इकबाल

Delhi Mayor Election 2025: भाजपा ने राजा इकबाल को बनाया मेयर कैंडिडेट, जानें प्रोफाइल

राजा इकबाल सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा था, जब वह अमेरिका में व्यापार छोड़कर भारत लौटे। वह लगातार दो बार पार्षद चुने जा चुके हैं। 2021 में वह North Delhi Mayor बने थे और अब BJP ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है।

खास बात यह है कि वह अपने ससुर की राजनीतिक legacy को आगे बढ़ा रहे हैं, जिनका परिवार तीन बार इस वार्ड से पार्षद रह चुका है।

"Bulldozer Man" के नाम से हैं मशहूर

राजा इकबाल सिंह को लोग "Bulldozer Man" के नाम से जानते हैं। 2021 में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान दंगाइयों द्वारा पथराव के बाद उन्होंने निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कई illegal constructions को ढहवा दिया था। उनके इस तेज़ action के चलते उनकी पहचान एक सख्त नेता के रूप में बनी है।

डिप्टी मेयर पद पर जय भगवान यादव को मौका

पूर्व शिक्षक रहे जय भगवान यादव को BJP ने डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वह पहले शिक्षकों के नेता थे और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के कहने पर राजनीति में आए। एक बार उनकी पत्नी पार्षद रह चुकी हैं, और अब वह खुद दूसरी बार पार्षद बने हैं।

Delhi Mayor Election 2025: भाजपा ने राजा इकबाल को बनाया मेयर कैंडिडेट, जानें प्रोफाइल

विपक्षी पार्टियों की रणनीति

Congress ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच एक unofficial alliance हो सकता है।

AAP इस बार पार्षदों की खरीद-फरोख्त के डर से मेयर पद पर अपना कैंडिडेट उतारने से पीछे हट गई है। वहीं कांग्रेस भी MCD में अपनी रणनीति के तहत कदम रख रही है।

AAP का आरोप

AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से MCD चुनावों की घोषणा हुई है, तभी से BJP सत्ता हथियाने की tactics अपना रही है। चाहे वो चुनाव टालना हो, वार्डों का पुनर्गठन करना हो या फिर मेयर चुनाव में सरकारी ताकतों का इस्तेमाल करना हो।
उन्होंने कहा, “अब केंद्र, LG और दिल्ली सरकार BJP के पास है, तो अब उन्हें governance का सही example देना चाहिए।”

Leave a comment