Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धुंआधार एक्शन फिल्म, देशभक्ति और इंटेलिजेंस का है अद्भुत संगम

Dhurandhar Review में पढ़ें रणवीर सिंह की धुंआधार एक्शन परफॉर्मेंस, दमदार देशभक्ति और इंटेलिजेंस से भरपूर कहानी का पूरा विश्लेषण। जानें फिल्म की कहानी, एक्टिंग
Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धुंआधार एक्शन फिल्म, देशभक्ति और इंटेलिजेंस का है अद्भुत संगम

फिल्म की शुरुआत इस डायलॉग से होती है कि “वो (पाकिस्तान) भारत के खिलाफ नींद में भी सोचे तो उनके ख्वाब में हम पहले नजर आने चाहिए” और अंत “नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा” जैसे दमदार जुमले के साथ होता है, जिससे साफ हो जाता है कि फिल्म धुरंधर क्या कहना और दिखाना चाहती है।

  • Review: धुरंधर
  • Film: हिंदी, एक्शन ड्रामा
  • Director: आदित्य धर
  • Starring: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन
  • Platform: सिनेमाघर
  • Rating: 4/5

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रणवीर सिंह की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसका रिव्यू पढ़ लेना आपके लिए मददगार रहेगा। फिल्म की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है, वो (पाकिस्तान) भारत के खिलाफ नींद में भी सोचे तो उनके ख्वाब में हम पहले नजर आने चाहिए। और अंत में कहानी नए भारत और उसके सशक्त इंटेलिजेंस नेटवर्क पर जोर देती है।

फिल्म का कंट्रोवर्सी के बावजूद थिएटर में रिलीज़ होना रणवीर सिंह के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद यह उनकी पहली फुल-फ्लेज़ एक्शन फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ-साथ अन्य टैलेंटेड एक्टर्स भी फिल्म का भार संभालते दिखते हैं।

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धुंआधार एक्शन फिल्म, देशभक्ति और इंटेलिजेंस का है अद्भुत संगम

कहानी

फिल्म की कहानी ऑपरेशन धुरंधर के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें भारत में हुए आतंकवादी हमलों जैसे प्लेन हाईजैक, साल 2001 में संसद पर गोलाबारी और मुंबई आतंकी हमले को पृष्ठभूमि के रूप में दिखाया गया है। कहानी का केंद्र बिंदु भारत का इंटेलिजेंस एजेंट है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और आतंकवादी गैंग्स को खत्म करने के लिए मिशन पर जाता है।

फिल्म में देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष को इंटेलिजेंट और रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ दिखाया गया है। कई ट्रैक एक साथ चलते हैं — नकली नोट प्रिंटिंग, पाकिस्तान और बलूचिस्तान के मतभेद, आतंकवादी हमलों का पर्दाफाश और इंटेलिजेंस ऑपरेशन। फिल्म का लेखक-निर्देशक आदित्य धर इन सभी विषयों को क्लियर और सटीक तरीके से दर्शाता है, जिससे कहानी कभी भ्रमित नहीं होती।

एक्टिंग

रणवीर सिंह इस फिल्म में बेहद दमदार लगे हैं। लंबे बाल, लेंस और सुपरफिट लुक में वह किलिंग मशीन जैसी तेजतर्रार पर्सनैलिटी के साथ स्क्रीन पर आते हैं।
रहमान बलोच के रोल में अक्षय खन्ना अपने एक्सप्रेशन से सब कुछ बयान करते हैं। रणवीर की लव इंट्रेस्ट यालिना के रोल में सारा अर्जुन खूबसूरत और प्रभावशाली नजर आती हैं।

आईएसआई के मेजर इकबाल में अर्जुन रामपाल का बेरहम लुक और एस पी चौधरी असलम में संजय दत्त का स्वैग फिल्म को और मजबूत बनाता है।
राकेश बेदी, सौम्या टंडन सहित सभी कलाकार अपने किरदारों को बखूबी निभाते हैं।

राइटिंग और डायरेक्शन

आदित्य धर ने निर्माता और निर्देशक के रूप में फिल्म की कहानी को इंटेलिजेंट और रणनीतिक रूप से बुना है। उन्होंने प्रत्येक कैरेक्टर को महत्वपूर्ण स्थान दिया और स्क्रीन पर उनके नाम दिखाकर दर्शकों को याद दिलाया। फिल्म को कई चैप्टर्स में विभाजित किया गया है, जिससे कहानी में लगातार थ्रिल और रोमांच बना रहता है।

फिल्म के डायलॉग्स दमदार हैं, जैसे: कभी-कभी धैर्य का टूटना देश के लिए अच्छा हो सकता है। यह फिल्म दो पार्ट्स में बनाई गई है, और धुरंधर 2 अगले साल रिलीज़ होगी। शाश्वत सचदेव का म्यूजिक और इरशाद कामिल के लिरिक्स फिल्म के मूड को परफेक्टली सेट करते हैं। रणवीर की एंट्री वाली कव्वाली और दिलजीत दोसांझ के गाने फिल्म को स्टाइलिश और रोमांचक बनाते हैं। बैकग्राउंड स्कोर थ्रिल और देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है।

Leave a comment