दिल्ली मेट्रो विस्तार 2025: 3 नए कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, जानिए A से Z पूरी जानकारी

दिल्ली मेट्रो विस्तार 2025 के तहत 3 नए कॉरिडोर और 13 नए स्टेशन जोड़े जा रहे हैं। रूट, स्टेशन लिस्ट, मैप, लागत, टाइमलाइन और यात्रियों को होने वाले फायदे
दिल्ली मेट्रो विस्तार 2025: 3 नए कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, जानिए A से Z पूरी जानकारी

केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर की घोषणा कर वाहनों से होने वाले प्रदूषण से जूझ रही राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र को बड़ी राहत दी है।

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत पर केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी है। दिल्ली मेट्रो के फेज-5 (A) के तहत तीन नए कॉरिडोर और 13 नए स्टेशनों को मंजूरी दे दी गई है। इस विस्तार से न सिर्फ राजधानी और एनसीआर में यात्रा आसान होगी, बल्कि सड़क यातायात और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 12,014.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके तहत मेट्रो नेटवर्क में 16 किलोमीटर की वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लोगों का जीवन आसान होगा, भीड़भाड़ घटेगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

दिल्ली मेट्रो फेज-5 (A): क्या है खास?

  • कुल विस्तार: 16 किलोमीटर
  • नए स्टेशन: 13 (जिनमें 3 एलिवेटेड स्टेशन शामिल)
  • कुल लागत: ₹12,014.91 करोड़
  • अनुमानित निर्माण अवधि: 3 वर्ष
  • मेट्रो नेटवर्क: 395 किमी से बढ़कर 400 किमी से अधिक

ये नए कॉरिडोर मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, जिससे लाखों यात्रियों को रोजाना राहत मिलेगी।

1. आरके आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर

  • लंबाई: 9.913 किमी
  • लागत: ₹9,570.4 करोड़

यह कॉरिडोर पश्चिमी, उत्तरी और पुरानी दिल्ली को सीधे मध्य दिल्ली से जोड़ेगा। इसके जरिए सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

  • प्रमुख स्टेशन: आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल–हाई कोर्ट, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ।

इस रूट से नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, कर्तव्य पथ और प्रस्तावित युगे युगीन भारत संग्रहालय सीधे मेट्रो से जुड़ेंगे। अनुमान है कि इससे रोजाना 60 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी और करीब 2 लाख आगंतुक लाभान्वित होंगे।

दिल्ली मेट्रो विस्तार 2025: 3 नए कॉरिडोर, 13 नए स्टेशन, जानिए A से Z पूरी जानकारी

2. एरोसिटी–आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर

  • लंबाई: 2.263 किमी
  • लागत: ₹1,419.6 करोड़

यह छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण कॉरिडोर एरोसिटी को सीधे एयरपोर्ट टर्मिनल-1 से जोड़ेगा।

  • स्टेशन: एरोसिटी और एयरपोर्ट टर्मिनल-1

इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल (T1, T2 और T3) मेट्रो नेटवर्क से आपस में जुड़ जाएंगे। अभी तक T2 और T3 से T1 के लिए सीधी मेट्रो सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसे यह कॉरिडोर खत्म करेगा।

3. तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर

  • लंबाई: 3.9 किमी
  • लागत: ₹1,024.8 करोड़

यह कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से बेहतर तरीके से जोड़ेगा।

  • स्टेशन: तुगलकाबाद और कालिंदी कुंज

इसके बनने से नोएडा से फरीदाबाद का सफर काफी छोटा और आसान हो जाएगा। यात्री अब बोटेनिकल गार्डन से मैजेंटा लाइन के जरिए सीधे कालिंदी कुंज पहुंचकर वहां से तुगलकाबाद और ओल्ड फरीदाबाद तक जा सकेंगे, जिससे लाइन बदलने की झंझट कम होगी।

Leave a comment