दिल्ली स्कूलों में ’10 बैगलेस डे’, पढ़ाई की जगह खेल और क्रिएटिव एक्टिविटीज़ पर फोकस

दिल्ली सरकार के 10 बैगलेस डे, कक्षा 1-8 में जनवरी-फरवरी 2026 में होंगे। एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से बच्चों को मज़ेदार और अनुभवात्मक शिक्षा मिलेगी।
दिल्ली स्कूलों में ’10 बैगलेस डे’, पढ़ाई की जगह खेल और क्रिएटिव एक्टिविटीज़ पर फोकस

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 10 बैगलेस डे लागू करने का फैसला किया है। जनवरी और फरवरी 2026 के बीच बच्चों को बिना किताब-बैग के स्कूल बुलाकर एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कराई जाएगी। इसका उद्देश्य पढ़ाई को बोझिल न बनाकर अनुभवात्मक और मज़ेदार बनाना है।

Delhi Bagless Day Initiative 2026: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए 10 बैगलेस डे लागू किया है, जो जनवरी से फरवरी 2026 तक आयोजित होंगे। इन खास दिनों में बच्चों को किताब-बैग के बिना स्कूल बुलाया जाएगा और उन्हें एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के माध्यम से टीमवर्क, कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी जीवन कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इस पहल का मकसद पढ़ाई को बोझिल न बनाकर बच्चों के लिए रोचक और अनुभवात्मक बनाना है।

अलग-अलग ऐज ग्रुप के इंतजाम

जूनियर ग्रुप (कक्षा 1 से 5) के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, नुक्कड़ नाटक और फिजिकल एक्टिविटीज रखी गई हैं। वहीं सीनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) के लिए क्विज, लैब प्रैक्टिकल और लाइब्रेरी रीडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। इससे बच्चों की उम्र और क्षमताओं के अनुसार सीखने का अनुभव बेहतर होगा।

दिल्ली की सरकारी स्कूलों को इस पहल को लागू करने के लिए 13,500 रुपये तक की फाइनेंशियल मदद दी गई है। यह राशि स्टेशनरी, फोटोकॉपी, बैनर और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में उपयोग की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत शुरू किया गया था और पिछले साल से इसका संचालन जारी है।

दिल्ली स्कूलों में ’10 बैगलेस डे’, पढ़ाई की जगह खेल और क्रिएटिव एक्टिविटीज़ पर फोकस

पढ़ाई का बोझ नहीं, अनुभव आधारित शिक्षा

मंगोलपुरी स्थित गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय के प्रिंसिपल रणवीर सिंह दलाल का कहना है कि बैगलेस डे के दौरान जूनियर छात्रों को पेड़-पौधों और गार्डनिंग के जरिए सीखने का मौका मिल रहा है। वहीं सीनियर छात्रों को स्कूल के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर करने और लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया है।

इस पहल से यह स्पष्ट है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बच्चों की शिक्षा को अधिक रोचक और अनुभव आधारित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave a comment