'Dining With The Kapoors' से क्यों गायब हैं आलिया भट्ट? जानिए वजह

कपूर फैमिली के शो ‘Dining With The Kapoors’ में आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान किया है। जानें आखिर वे एपिसोड में क्यों नजर नहीं आईं और क्या है असली

राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर नेटफ्लिक्स पर Dining With The Kapoors नाम की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है, जिसमें कपूर परिवार के कई सदस्य नज़र आएंगे। ट्रेलर में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत पूरा कपूर खानदान दिखा, लेकिन आलिया भट्ट इसमें शामिल नहीं हैं।

Dining With The Kapoors On OTT: आज, 21 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हो रही डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ “Dining With The Kapoors” ने फिल्म और फैमिली प्रेमियों का ध्यान खींचा है। इस शो में कपूर खानदान की कई पीढ़ियाँ एक ही मेज पर बैठकर राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर उनकी यादों, फिल्मी विरासत और परिवार के खास पल साझा करती नजर आएंगी। 

ट्रेलर में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, रिद्धिमा कपूर साहनी और नव्या नवेली नंदा जैसे सदस्य दिखाई दिए हैं। लेकिन इस पूरे फैमिली स्पेशल में एक नाम नदारद है — रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट।

आलिया की गैरमौजूदगी पर फैन्स में हैरोशिप

आलिया भट्ट की अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर फैंस में काफ़ी उत्सुकता पैदा कर दी। ट्रेलर में रणबीर और कपूर परिवार के अन्य सदस्य होने के बावजूद आलिया दिखाई नहीं दीं, जिससे सवाल उठने लगे कि क्या कोई फैमिली डिफ़रेंस है या कोई और वजह है। इस पर खुलासा किया राज कपूर के नाती और इस प्रोजेक्ट के निर्माता अरमान जैन ने। 

'Dining With The Kapoors' से क्यों गायब हैं आलिया भट्ट? जानिए वजह

अरमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि आलिया भट्ट पहले से ही अपने दूसरे फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं, इसलिए उन्हें इस डॉक्यूमेंट्री में शामिल होना नहीं मिला। अरमान ने कहा:

'I might sound filmy, but like Raj Kapoor used to say, ‘काम ही पूजा है।’ Alia had prior commitments and work came first.'

यानि आलिया का शो से गायब होना किसी पारिवारिक असहमति की वजह से नहीं, बल्कि उनकी वर्क कमिटमेंट्स के कारण हुआ।

आलिया का बिजी शेड्यूल

वास्तव में, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्में ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। स्पाई थ्रिलर अल्फा अगले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है, जबकि संजय लीला भंसाली निर्देशित लव एंड वॉर की रिलीज में अभी समय बाकी है। इस व्यस्तता के चलते वह डॉक्यूमेंट्री शूटिंग का हिस्सा नहीं बन पाईं।

कपूर खानदान लंबे समय से अपने फिल्मी और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। “Dining With The Kapoors” के माध्यम से यह दिखाया गया है कि कैसे परिवार अपने अतीत और विरासत को सम्मान देता है। अरमान जैन के अनुसार, परिवार में हर सदस्य अपने काम को प्राथमिकता देता है और यह एक सामान्य बात है कि कभी-कभी कोई सदस्य परिवारिक इवेंट्स से चूक जाता है।

हालांकि आलिया भट्ट डॉक्यूमेंट्री में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने शो को सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्रेलर को शेयर किया और अरमान जैन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह प्रोजेक्ट बहुत मजेदार होने वाला है। इससे साफ है कि उनकी गैरमौजूदगी व्यक्तिगत मतभेद की वजह से नहीं, बल्कि पेशेवर जिम्मेदारियों के चलते थी।

Leave a comment