Dividend Stocks 2026: टाइटन, JSW Steel, Axis Bank समेत 41 कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को कमाई का मौका

अगले हफ्ते Titan, JSW Steel, Axis Bank समेत 41 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होने जा रहे हैं। जानें एक्स-डिविडेंड डेट, रिकॉर्ड डेट और किन निवेशकों को मिलेगा ।

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए अगले सप्ताह (6 जुलाई से 10 जुलाई 2026) अहम रहने वाला है। इस दौरान 41 से अधिक कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड आधार पर ट्रेड करेंगे, जिससे निवेशकों को डिविडेंड आय का फायदा मिलने वाला है। 

बिजनेस न्यूज़: डिविडेंड की घोषणाओं के चलते 6 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 के सप्ताह में कई प्रमुख कंपनियों के शेयर निवेशकों की नजर में रहेंगे। BSE की जानकारी के अनुसार, इस अवधि में Mphasis, Titan, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, नेस्ले इंडिया, JSW Steel, Axis Bank, यूनाइटेड स्पिरिट्स, जेके सीमेंट, Sobha, Apollo Tyres, Cera Sanitaryware और Sundaram Finance जैसी बड़ी कंपनियां एक्स-डिविडेंड आधार पर ट्रेड करेंगी।

एक्स-डिविडेंड डेट का मतलब है कि इस तारीख के बाद खरीदने वाले निवेशकों को घोषित डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में इन शेयरों में ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की गतिविधि बढ़ने की संभावना रहती है और बाजार में इन कंपनियों को लेकर खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बड़ी कंपनियां रहेंगी फोकस में

इस डिविडेंड सीजन में कई प्रमुख ब्लू-चिप कंपनियों ने निवेशकों को आकर्षक रिटर्न देने की घोषणा की है।

  • Titan Company: ₹15 प्रति शेयर डिविडेंड
  • JSW Steel: ₹7.10 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
  • Axis Bank: ₹1 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
  • Sun Pharmaceutical Industries: ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड
  • Hindalco Industries: ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड
  • Dr. Reddy’s Laboratories: ₹8 प्रति शेयर डिविडेंड
  • Nestle India: ₹5 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड (स्पेशल डिविडेंड पर भी विचार)
  • United Spirits: ₹11 प्रति शेयर डिविडेंड

इन कंपनियों का एक्स-डिविडेंड ट्रेडिंग डेट 6 से 10 जुलाई के बीच अलग-अलग दिन निर्धारित है, जिसके अनुसार निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर होल्ड करना जरूरी होगा।

सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियां

इस बार कुछ कंपनियों ने हाई डिविडेंड घोषित कर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है।

  • Sera Sanitaryware: ₹75 प्रति शेयर (7 जुलाई 2026 को एक्स-डिविडेंड)
  • MphasiS: ₹62 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड
  • RPG Life Sciences और Sundaram Finance: ₹24 प्रति शेयर
  • D-Link (India), JK Cement, Nilkamal: ₹20 प्रति शेयर
  • Grindwell Norton: ₹19 प्रति शेयर
  • VST Industries: ₹12 प्रति शेयर
  • Pilani Investment & Industries Corporation: ₹9 प्रति शेयर

इन घोषणाओं से मिडकैप और डिविडेंड-फोकस्ड निवेशकों में खास दिलचस्पी देखी जा रही है।

Dividend Stocks 2026: टाइटन, JSW Steel, Axis Bank समेत 41 कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को कमाई का मौका

डिविडेंड का छोटा-सा लेकिन अहम असर

डिविडेंड एक्स-डेट के दिन शेयर की कीमत में आमतौर पर एडजस्टमेंट देखा जाता है। इसका मतलब है कि शेयर की कीमत डिविडेंड के बराबर या उसके आसपास कम हो सकती है। इसलिए निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट का सही समझना बेहद जरूरी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डिविडेंड-देने वाली कंपनियां आमतौर पर मजबूत कैश फ्लो और स्थिर बिजनेस मॉडल का संकेत देती हैं, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों को भरोसा मिलता है।

अन्य प्रमुख डिविडेंड घोषणाएं

  • Apollo Tyres: ₹2.50 प्रति शेयर
  • Mahindra Logistics: ₹2.50 प्रति शेयर
  • Geojit Financial Services: ₹1.50 प्रति शेयर
  • New India Assurance: ₹1.50 प्रति शेयर
  • Sheela Foam: ₹1 प्रति शेयर
  • Orient Electric: ₹0.75 प्रति शेयर
  • Rosari Biotech: ₹0.50 प्रति शेयर
  • Artemis Medicare: ₹0.45 प्रति शेयर
  • DCM Shriram International: ₹0.40 प्रति शेयर
  • LKP Securities: ₹0.20 प्रति शेयर
  • Welspun Living: ₹0.10 प्रति शेयर

इसके अलावा, Nestle India के बोर्ड की बैठक पर भी बाजार की नजर रहेगी, जिसमें स्पेशल डिविडेंड पर निर्णय संभव है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिविडेंड निवेशक अक्सर स्थिर आय और कम जोखिम वाले शेयरों की तलाश करते हैं। ऐसे में टाइटन, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक जैसी कंपनियां लंबे समय के लिए आकर्षक विकल्प मानी जाती हैं।

Leave a comment