टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री Divyanka Tripathi इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चल रही प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब खुद एक्ट्रेस ने मुहर लगा दी है। दिव्यांका ने बताया कि वह मां बनने वाली हैं और उनकी डिलीवरी जून के मध्य में होने की उम्मीद है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं, क्योंकि शादी के 10 साल बाद वह मां बनने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया बेबी शावर की तैयारियों में भी पूरी लगन से जुटे हुए हैं।
शुरुआत में उनकी डिलीवरी डेट लेट जून या जुलाई की शुरुआत बताई जा रही थी, लेकिन हाल ही में दिव्यांका ने खुद इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है, जिससे उनके फैंस और मीडिया में उत्सुकता और बढ़ गई है।
शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं दिव्यांका और विवेक
दिव्यांका त्रिपाठी और Vivek Dahiya की शादी को लगभग दस साल हो चुके हैं। दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। अब इतने लंबे समय बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि वह और विवेक काफी समय से परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे और जब उन्हें इस खुशखबरी का पता चला तो पूरा परिवार बेहद खुश हो गया।
उन्होंने कहा, हम अभी बच्चा चाहते थे, हमने कोशिश की और भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया। हमारे माता-पिता बहुत खुश हैं। सबसे पहले मैंने यह बात विवेक को बताई, उसके बाद परिवार को बताया।

छह महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी
दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि वह इस समय को शांति से बिताना चाहती थीं। उन्होंने कहा, हम करीब छह महीने तक इस खबर को छुपाने में कामयाब रहे। मैं बहुत कम बाहर जाती थी और पब्लिक अपीयरेंस भी नहीं कर रही थी। इसी वजह से लोगों को शक होने लगा।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कम दिखाई देने की वजह से दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों ने सवाल पूछना शुरू किया, जिसके बाद यह खबर धीरे-धीरे बाहर आ गई।
जून में हो सकती है डिलीवरी
इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि उनकी ड्यू डेट जून के मध्य के आसपास है और डिलीवरी मुंबई में ही होगी। उन्होंने कहा कि अभी बच्चे के लिए शॉपिंग शुरू नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही तैयारी शुरू की जाएगी। हमने अभी नाम तय नहीं किया है, लेकिन परिवार वाले अंदाजा लगाने लगे हैं कि लड़का होगा या लड़की, और यह सब बहुत मजेदार लग रहा है,” दिव्यांका ने हंसते हुए कहा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार में इस खुशखबरी के बाद जश्न का माहौल है और बेबी शॉवर की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। हालांकि दिव्यांका ने इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि परिवार इस नए सदस्य के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।










