ENG vs AUS Ashes Test 2025: पर्थ में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को मिला 205 रनों का लक्ष्य

Ashes Test 2025, पर्थ: इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य हासिल करना है। मैच अपडेट और स्कोरकार्ड यहां।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जोर-शोर से जारी है। दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य मिला।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी खेली, जो 164 रन पर सिमट गई। इससे ऑस्ट्रेलिया पर इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 204 रन की हो गई और कंगारुओं के सामने जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य रखा गया है।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 33 ओवर में सिर्फ 172 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अपने तेज और घातक गेंदबाजी का जादू दिखाया और 7 विकेट चटकाए। डेब्यूटेंट ब्रैंडन डॉगेट ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 132 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को 40 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड की गेंदबाजी में कप्तान बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लिए, जबकि ब्राइडन कार्स ने तीन और जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटों की झड़ी

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तेजी से शुरुआत की, लेकिन पहला झटका जैक क्राउली के रूप में लगा, जिन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को स्कॉट बोलैंड ने डकेट को आउट करके तोड़ा। डकेट सिर्फ 28 रन बना सके।

डकेट के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लगातार गिरती रही। ओली पोप 33 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। जो रूट 8 रन पर स्टार्क का और कप्तान बेन स्टोक्स सिर्फ 2 रन बनाकर स्टार्क के शिकार बने। हैरी ब्रूक बिना खाता खोले बोलैंड के हाथों पवेलियन लौटे। इसके बाद जेमी स्मिथ 15 रन बनाकर डॉगेट के कैच आउट हुए।

कार्स-एटकिंसन की 50 रन की साझेदारी 

इंग्लैंड के आठवें विकेट के लिए ब्राइडन कार्स और गैस एटकिंसन ने 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। कार्स ने 20 रन बनाए और डॉगेट के हाथों पवेलियन लौटे। वहीं आर्चर 5 रन बनाकर डॉगेट का शिकार बने और एटकिंसन 37 रन बनाकर बोलैंड के हाथों आउट हुए। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क और ब्रैंडन डॉगेट को तीन-तीन विकेट मिले। इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन पर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा गया।

Leave a comment