ENG vs SL ODI Series: रूट–ब्रूक की ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

ENG vs SL ODI Series में रूट और ब्रूक की शानदार साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली। जानिए मैच हाइलाइट्स, स्कोर और रिकॉर्ड
ENG vs SL ODI Series: रूट–ब्रूक की ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 53 रन से हराया और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में 53 रन से जीत दर्ज की और इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट खोकर 357 रन बनाए। टीम को शुरुआती झटके तब लगे जब 19 के स्कोर पर बेन डकेट केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद 40 के स्कोर तक रेहान अहमद भी 24 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की दमदार बल्लेबाज़ी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि शुरुआत इंग्लैंड के लिए खास अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर बेन डकेट (7 रन) के रूप में लगा। इसके बाद रेहान अहमद (24 रन) भी 40 के कुल स्कोर पर आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड दबाव में दिखने लगी।

इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट ने युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को स्थिरता प्रदान की। बेथेल ने 72 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए और अच्छी लय में नजर आए।

ENG vs SL ODI Series: रूट–ब्रूक की ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

रूट–ब्रूक की अटूट साझेदारी ने बदला मैच

पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए कप्तान हैरी ब्रूक ने जो रूट के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर करारा हमला बोला। दोनों के बीच सिर्फ 113 गेंदों में 191 रनों की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने इंग्लैंड को 350 से पार पहुंचा दिया। जो रूट ने अपनी क्लास और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 108 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 

वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 66 गेंदों में नाबाद 136 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 9 छक्के और 11 चौके शामिल थे। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा और जेफ्री वेंडरसे को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की कोशिश नाकाम

ENG vs SL ODI Series: रूट–ब्रूक की ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

358 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 304 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 25 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे। उन्होंने कामिल मिशारा के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े, लेकिन मिशारा 22 रन बनाकर आउट हो गए।

मध्यक्रम में पवन रत्नायके ने शानदार संघर्ष किया और 115 गेंदों में 12 चौकों व 1 छक्के की मदद से 121 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाज़ों ने टीम वर्क दिखाया। जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सैम करन को 1 सफलता मिली। 

Leave a comment