एशिया कप 2025: फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे जलवा!

एशिया कप 2025: फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे जलवा!

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, हालांकि अभी तक ट्रॉफी भारत को नहीं मिली है। इसके बावजूद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: एशिया कप 2025 के जश्न के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लड़ाई एक बार फिर देखने को मिलेगी। इस बार टूर्नामेंट का फोकस जूनियर स्तर पर है। वर्तमान में खेले जा रहे एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 में दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिससे एक बार फिर फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होने की संभावना बढ़ गई है।

भारत ने पिछले फाइनल में 5 विकेट से जीती थी ट्रॉफी

पिछले एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी, हालांकि तब तक ट्रॉफी भारत को नहीं मिली थी। उस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे थे। तिलक ने निर्णायक मैच में 53 गेंदों में नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली थी। इस बार भारत की अंडर-19 टीम फाइनल में जीत का सिलसिला आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस बार टीम के लिए जीत का 'तिलक' लगाने की तैयारी में हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान श्रीलंका से भिड़ेगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 21 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी।

यदि दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें भारत और पाकिस्तान निकलीं, तो दर्शकों को एक बार फिर जूनियर स्तर पर रोमांचक भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा।

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 234 रनों से हराकर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अंतिम ग्रुप मैच में भारत ने मलेशिया को 315 रनों के अंतर से हराया, जिससे टीम ने ग्रुप स्टेज का विजयी अंत किया।

युवा खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभिज्ञान कुंडू ने तीन मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने तीन मुकाबलों में 226 रन की धमाकेदार पारी खेली है। टीम इंडिया की अंडर-19 टीम की कप्तानी आयुष मत्रे कर रहे हैं। 

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म और मैच जीताने की क्षमता टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो रही है। टीम का युवा संयोजन और बल्लेबाजों की निरंतर रन बनाने की क्षमता फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त दे सकती है।

Leave a comment