फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। ईरान की फुटबॉल फेडरेशन ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल ड्रॉ का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह ड्रॉ 5 दिसंबर 2025 को वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका में आयोजित होने वाला था।
स्पोर्ट्स न्यूज़: ईरान ने अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इसका कारण अमेरिका द्वारा ईरान के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा न देना बताया गया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने दी। एजेंसी ने ईरानी फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता अमीर महदी अलवी के हवाले से बताया कि अधिकारियों को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो खेल से जुड़े मामलों से परे हैं। अमेरिका ने इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बहिष्कार के पीछे की वजह
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, ईरानी फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता अमीर महदी अलवी ने बताया कि अधिकारियों को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा खेल संबंधी चिंताओं से परे है। अलवी ने कहा, “हमने फीफा से इस मुद्दे को सुलझाने में मदद की उम्मीद जताई है।
हमें लगता है कि यह केवल एक प्रशासनिक समस्या है, जो खेल के प्रति हमारे समर्पण को प्रभावित नहीं करेगी। अमेरिका ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
![]()
अमेरिका का यात्रा प्रतिबंध
इस मामले को अमेरिकी प्रशासन की नीति से जोड़ा जा रहा है। जून 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इस सूची में हाल ही में वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने वाले हैती भी शामिल हैं। इस नीति के कारण ही ईरान की टीम के अधिकारियों को वीजा नहीं मिल सका और उन्होंने ड्रॉ से बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून 2026 से होगी और यह टूर्नामेंट 19 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमें 12 ग्रुपों में चार-चार के हिसाब से बंटी होंगी। 2026 वर्ल्ड कप की खास बात यह है कि इसे यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको मिलकर आयोजित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट तीन देशों की मेजबानी में खेला जाएगा।
ईरान की टीम ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी स्थानीय क्वालीफिकेशन पूरी कर ली है। यह ईरान की लगातार चौथी उपस्थिति होगी। कुल मिलाकर ईरान ने अब तक 7 बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।











