FIH प्रो लीग 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, धाविका पूजा आत्माराम निलंबित

FIH प्रो लीग 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है, वहीं धाविका पूजा आत्माराम को निलंबित कर दिया गया है। जानें पूरी खबर और अहम अपडेट्स।

हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 10 से 15 फरवरी तक होने वाले FIH प्रो लीग 2026 के पहले चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 10 से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की है। इससे पहले हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी, जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने टीम की घोषणा करते हुए कहा, टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। यह संतुलन हमारे लिए बेहद जरूरी है। अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी बेहतरीन टीमों के खिलाफ हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

भारत की टीम यूरोप में जून में खेले जाने वाले प्रो लीग के अगले चरण में भी भाग लेगी। 24 फरवरी को भारत स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 

  • गोलकीपर: सूरज करकेरा, पवन
  • डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा
  • मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर
  • फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे

धाविका पूजा आत्माराम निलंबित

वहीं, भारतीय एथलेटिक्स के लिए बुरी खबर है। लंबी दूरी की धाविका पूजा आत्माराम को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने डोप टेस्ट देने से बचने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। राजस्थान की पूजा 5,000 मीटर और 10,000 मीटर की रेसों में हिस्सा लेती हैं। पूजा ने 2024 में इंडियन ग्रां प्री 2 में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा, पिछले साल लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉसकंट्री चैम्पियनशिप में वह 25वें स्थान पर रही थीं। 

एआईयू ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, पूजा आत्माराम को नमूना देने से बचने, मना करने या नहीं देने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। आरोप का नोटिस जारी कर दिया गया है। यह निलंबन विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (WADA) की आचार संहिता की धारा 2.3 के उल्लंघन के कारण किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी एथलीट को सुनवाई का अधिकार प्राप्त है।

Leave a comment