Fingerprint Lock: अब हाथ लगाते ही खुलेगा ये ताला, जानें इसकी कीमत और खासियत

फिंगरप्रिंट लॉक सिस्टम से ताले को खोलने में आसानी हो गई है, जिससे चाबी की जरूरत खत्म हो जाती है। स्मार्ट पैडलॉक के साथ अपने घर और ऑफिस की सुरक्षा को सुरक्षित

फिंगरप्रिंट लॉक सिस्टम अब आपके उंगलियों के निशान से ताला खोलने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे चाबी रखने का झंझट खत्म हो जाता है। यह तकनीकी नवाचार आपके घर और ऑफिस की सुरक्षा को और भी आसान और सुरक्षित बना देता है

कई बार ताले की चाबी कहां खो जाती है, इसका पता ही नहीं चलता, और ऐसे में लोग ताला तोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। घर की सुरक्षा और लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए, अब मार्केट में Fingerprint Biometric Padlock उपलब्ध हैं। यह लॉक सिस्टम आपके उंगलियों के निशान से ताला खोल देता है, जिसका मतलब है कि आपको चाबी रखने के झंझट से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।"

Arcnics Rugged स्मार्ट फिंगर प्रिंट पैडलॉक

Fingerprint Lock: अब हाथ लगाते ही खुलेगा ये ताला, जानें इसकी कीमत और खासियत

यह फिंगर प्रिंट पैडलॉक 10 फिंगरप्रिंट सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि आपके घर के 10 सदस्य अपना फिंगरप्रिंट कनेक्ट कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि यदि एक सदस्य उपलब्ध नहीं होता, तो दूसरा सदस्य आसानी से ताला खोल सकता है। हालांकि, यह लॉक सामान्य लॉक की तुलना में थोड़ा महंगा है। इसकी ओरिजिनल कीमत 6,999 रुपये है, लेकिन आप इसे अमेज़न से सिर्फ 3,690 रुपये में खरीद सकते हैं।

Herrlich Homes फिंगरप्रिंट पैडलॉक

Fingerprint Lock: अब हाथ लगाते ही खुलेगा ये ताला, जानें इसकी कीमत और खासियत

यह फिंगर प्रिंट पैडलॉक आपके काम को और भी आसान बना देता है, क्योंकि इससे आप अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं और कहीं भी आराम से यात्रा कर सकते हैं। यह एक समय पर दो लोगों के फिंगरप्रिंट ऐड कर सकता है, जिससे परिवार के दो सदस्य आसानी से ताला खोल सकते हैं। साथ ही यह लॉक यूएसबी केबल से चार्ज होता है। इसकी ओरिजिनल कीमत 3,299 रुपये है, लेकिन आप इसे अमेज़न से सिर्फ 1,549 रुपये में खरीद सकते हैं।

Escozor Smart Heavyduty फिंगरप्रिंट पैडलॉक

Fingerprint Lock: अब हाथ लगाते ही खुलेगा ये ताला, जानें इसकी कीमत और खासियत

यह स्मार्ट फिंगर प्रिंट पैडलॉक आपको अपने फोन से कंट्रोल करने की सुविधा भी देता है। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने फोन से लॉक सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी ओरिजिनल कीमत 9,500 रुपये है, लेकिन आप इसे अमेज़न से सिर्फ 6,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Leave a comment