गयाजी में एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतक के परिवार का आरोप है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद सही इलाज नहीं किया गया। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज को जबरन वेंटिलेटर पर रखकर इलाज के नाम पर करीब 4 लाख रुपए का बिल बना दिया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।











