आज सोना और चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखी गई। MCX पर गोल्ड 103 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 945 रुपये प्रति किलो टूटी। कई शहरों में कीमतें अलग-अलग हैं, जहां भोपाल और इंदौर में भाव सबसे ज्यादा हैं।
Gold-Silver Price Today: 14 नवंबर, शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सुबह 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में Silver Price लगभग 920 रुपये प्रति किलो टूट गई। वहीं Gold Price में लगभग 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में कमजोर रुझान के बीच दोनों धातुओं की कीमतें थोड़ा नरम दिख रही हैं।
सोने का आज का भाव
एमसीएक्स में सुबह 10.39 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 126,648 रुपये रही। इसमें 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 126,748 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 127,048 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई स्तर छू चुका है। कीमतों में यह हल्का उतार घरेलू बाजार की शुरुआत में देखा गया।
चांदी का आज का भाव
सुबह 10.43 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 161,525 रुपये रही। इसमें लगभग 945 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। चांदी ने सुबह के कारोबार में 161,380 रुपये का लो और 162,470 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड छुआ है। आज चांदी पर दबाव ज्यादा नजर आया।
आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतें
14 नवंबर की शुरुआत में देशभर में अलग-अलग शहरों में सोना और चांदी अलग कीमतों पर बिक रहे हैं। पटना में सोना आज सबसे सस्ता है, जहां 10 ग्राम का दाम 126,610 रुपये है। यहां चांदी भी 161,660 रुपये प्रति किलो के सबसे कम भाव पर मिल रही है।
भोपाल और इंदौर में सोना आज सबसे महंगा है। दोनों शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत 126,860 रुपये है। यहां चांदी भी सबसे उच्च स्तर पर है और 1 किलो चांदी 161,980 रुपये में बिक रही है।










