Gold Price Today: सोने के दाम में ताजा बदलाव, जानिए 15 मई 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

15 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट; 24 कैरेट सोना ₹9,393/ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹8,610/ग्राम पर। प्रमुख शहरों में चांदी की दरें भी घटीं।
Gold Price Today: सोने के दाम में ताजा बदलाव, जानिए 15 मई 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Update: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 96,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, मुंबई समेत कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना लगभग 88,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

Gold Price Today 15 May 2025: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोना निवेशकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। गुरुवार, 15 मई 2025 को 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में ₹96,050 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत ₹97,800 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना ₹88,040 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव भी ₹96,050 प्रति 10 ग्राम है।

शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट्स

Gold Price Today: सोने के दाम में ताजा बदलाव, जानिए 15 मई 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹96,200 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,040 के आस-पास है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹88,190 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी ₹97,800 प्रति किलो बिक रही है, वहीं चेन्नई में सोने का भाव ₹1,08,900 प्रति 10 ग्राम है।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का प्रदर्शन

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते के बावजूद सोने में तेजी देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड 0.2% बढ़कर $3,181.20 प्रति औंस पर पहुंचा है, जबकि यूएस गोल्ड 0.1% गिरकर $3,185.90 प्रति औंस रहा। स्पॉट सिल्वर 0.2% गिरकर $32.16 प्रति औंस पर आ गया है। प्लेटिनम 0.8% बढ़कर $984.05 प्रति औंस हो गया है और पैलेडियम 0.3% बढ़कर $953.75 प्रति औंस पर पहुंचा है।

सोना निवेश: क्यों है यह पसंदीदा विकल्प?

Gold Price Today: सोने के दाम में ताजा बदलाव, जानिए 15 मई 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

सोना महंगाई के दौर में भी बेहतर रिटर्न देता है, जिससे यह निवेशकों के बीच लोकप्रिय है। शादी, त्योहार और खास अवसरों पर इसकी मांग बढ़ जाती है। साथ ही, सोना संपन्नता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भारतीय परिवारों की पहली पसंद बना रहता है।

Leave a comment