Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक हफ्ते में सोना करीब 3980 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी के भाव में 65000 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है।

बीते एक हफ्ते में Gold Price Today में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब 3980 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 65000 रुपये प्रति किलो की कमी दर्ज की गई है।

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी को लेकर निवेशकों और आम खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। बीते एक हफ्ते में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर देखें तो 24 कैरेट सोना करीब 3980 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि चांदी के भाव में लगभग 65000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में जो लोग लंबे समय से सोना या चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह समय अहम साबित हो सकता है।

एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना

देश में पिछले एक सप्ताह के दौरान गोल्ड रेट में साफ गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में करीब 3980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी लगभग 3650 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आया है।

यह गिरावट ऐसे समय पर आई है जब हाल के महीनों में सोना लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ था। ऊंची कीमतों के चलते कई निवेशक और ग्राहक खरीदारी से दूरी बनाए हुए थे। अब कीमतों में आई नरमी ने बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।

आज 8 फरवरी को क्या हैं लेटेस्ट गोल्ड रेट

अगर आज 8 फरवरी के ताजा Gold Rate Today की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव यहां 143700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 143700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

बड़े शहरों में सोने की कीमत का हाल

देश के प्रमुख महानगरों में गोल्ड रेट लगभग एक जैसे बने हुए हैं। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 143550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं। यहां 24 कैरेट सोना 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 143550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

शहरों के हिसाब से आज का गोल्ड रेट

  • दिल्ली में 22 कैरेट सोना 143700 रुपये और 24 कैरेट सोना 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • मुंबई में 22 कैरेट का भाव 143550 रुपये और 24 कैरेट का रेट 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 143600 रुपये और 24 कैरेट सोना 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • चेन्नई और कोलकाता में भी 22 कैरेट गोल्ड 143550 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • भोपाल में 22 कैरेट का रेट 143600 रुपये और 24 कैरेट का भाव 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। ग्लोबल लेवल पर भी कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की चाल, ब्याज दरों को लेकर संकेत और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी जैसे फैक्टर सोने की कीमत को प्रभावित कर रहे हैं।

आगे क्या कहते हैं बड़े अनुमान

जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। बैंक का मानना है कि सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत डिमांड की वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिलेगा।

अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीद करीब 800 टन रह सकती है। यही वजह है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अब भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

Gold Price Today के साथ साथ Silver Price Today पर नजर डालें तो यहां भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में चांदी के भाव में करीब 65000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

आज 8 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 285000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। जबकि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा था।

Leave a comment