गोरखपुर में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब सड़क पर अचानक आए सांड को बचाने की कोशिश में अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 5 युवक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में जा रही थी। तभी सड़क पर अचानक एक सांड आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए अचानक स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया।
बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार सड़क से उछलकर करीब 5 फीट ऊपर तक गई और फिर जोरदार तरीके से सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।











