Govinda Hospitalised: बेहोशी की हालत में भर्ती हुए बॉलीवुड स्टार गोविंदा, डॉक्टरों की सख्त निगरानी में जांच जारी

Govinda Hospitalised: बेहोशी की हालत में भर्ती हुए बॉलीवुड स्टार गोविंदा, डॉक्टरों की सख्त निगरानी में जांच जारी

वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को मंगलवार रात मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 61 वर्षीय गोविंदा अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Govinda Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) को मंगलवार देर रात मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल (Criticare Hospital) में भर्ती कराया गया। 61 वर्षीय अभिनेता अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत की निगरानी कर रही है।

गोविंदा की तबीयत को लेकर उनके करीबी दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने पुष्टि की है कि अभिनेता अब डॉक्टरों की निगरानी में स्थिर हैं और जांच जारी है।

 गोविंदा अचानक बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 1 बजे के आसपास गोविंदा अपने जुहू स्थित आवास पर थे, जब उन्हें तेज़ सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया। ललित बिंदल ने मीडिया से कहा, गोविंदा जी को अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे हैं।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने IANS को बताया कि अभिनेता को हाल के दिनों में सिर में भारीपन और चक्कर की शिकायत थी। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स का इंतज़ार है। डॉक्टरों ने न्यूरोलॉजिकल जांच शुरू कर दी है और सभी पैरामीटर पर नजर रखी जा रही है, – शशि सिन्हा

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गोविंदा की कई मेडिकल जांचें जैसे ब्लड टेस्ट, MRI और न्यूरो स्कैन की जा चुकी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उन्हें अगले 24 घंटे तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा।

गोविंदा की हालत अब स्थिर

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अभिनेता की हालत अब स्थिर है। उन्हें फिलहाल ओब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे के इलाज का निर्णय लिया जाएगा। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गोविंदा की तबीयत में सुधार है और वे अब बातचीत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले ही गोविंदा को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल जाते हुए देखा गया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचते नजर आए। वीडियो में गोविंदा भावुक दिखाई दे रहे हैं और प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 

Leave a comment