अप्रैल और मई में बालों का ज्यादा झड़ना आम समस्या है, जिसे आयुर्वेद में पित्त दोष और आधुनिक विज्ञान में हेयर साइकिल बदलाव से जोड़ा जाता है। नियमित तेल मालिश, संतुलित आहार और योग प्राणायाम के जरिए बालों के झड़ने को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह समस्या दिन के लंबे समय और हार्मोनल बदलाव से भी जुड़ी है।
Seasonal Hair Fall 2026: अप्रैल-मई में बालों का अधिक झड़ना एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या बन गया है। आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष और आधुनिक शोध के अनुसार हेयर ग्रोथ साइकिल में बदलाव इस झड़ने की मुख्य वजह है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि तेल मालिश, संतुलित खान-पान और योग प्राणायाम नियमित रूप से करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और seasonal hair fall को नियंत्रित किया जा सकता है।
पित्त दोष और बालों का संबंध
आयुर्वेद में बाल झड़ने की समस्या को पित्त दोष से जोड़ा गया है। चरक संहिता और अष्टांग हृदयम के अनुसार, सर्दियों के अंत में शरीर में जमा कफ वसंत और गर्मी में पिघलता है, जिससे पित्त बढ़ता है। यह बालों की जड़ों यानी केश भूमि को कमजोर कर देता है और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
पित्त दोष की वजह से सिर्फ बाल ही नहीं प्रभावित होते, बल्कि स्कैल्प की सूखापन और खुजली जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। आयुर्वेद में इसे संतुलित करने के लिए आंवला और पित्त शांत करने वाले आहार की सलाह दी जाती है।
![]()
आधुनिक विज्ञान और हेयर साइकिल
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, अप्रैल और मई में बालों का झड़ना telogen phase बढ़ने के कारण होता है। दिन का लंबा समय और तेज धूप melatonin हार्मोन को प्रभावित करती है, जिससे बालों की ग्रोथ साइकिल असंतुलित हो जाती है।
823 महिलाओं पर किए गए अध्ययन में यह देखा गया कि वसंत और गर्मी के महीनों में बाल झड़ने की दर अन्य मौसमों की तुलना में ज्यादा होती है। वैज्ञानिक इसे seasonal hair fall के रूप में मानते हैं और इसे हार्मोनल व जैविक कारकों से जोड़ते हैं।
बाल झड़ने से बचने के उपाय
- तेल मालिश: हफ्ते में कम से कम दो बार 10 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। यह स्कैल्प में रक्त प्रवाह बढ़ाकर जड़ों तक पोषण पहुंचाता है।
- संतुलित आहार: तीखा, तला-भुना और नमकीन भोजन पित्त को बढ़ाता है। इसके बजाय आंवला, ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
- योग और प्राणायाम: सिर नीचे की ओर योगासन बालों के लिए लाभकारी हैं।
- सर्वांगासन
- शीर्षासन
- विपरीत करनी
- पर्वतासन
- उत्तानासन
इन आसनों से सिर में रक्त संचार बढ़ता है और बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।








