हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा 7 जनवरी से लापता, CCTV और कॉल डिटेल्स से कर रहे जांच

हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा 7 जनवरी से लापता, CCTV और कॉल डिटेल्स से कर रहे जांच

हरदा के हंडिया थाने के हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा 7 जनवरी से लापता हैं। दोपहर 12:30 बजे तक उनसे संपर्क हुआ। पुलिस और परिवार उन्हें खोजने में लगे हैं। आध्यात्मिक रुझान भी उनके लापता होने की संभावित वजह बताई जा रही है।

Madhya Pradesh: हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा 7 जनवरी को सुबह 9 बजे अपनी कार से थाने जाने के लिए पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से निकले थे। दोपहर लगभग 12:30 बजे तक उनसे मोबाइल पर संपर्क हुआ। इसके बाद उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद आ गए। पत्नी नर्मदा बाई ने शुरुआती खोजबीन में किसी तरह की जानकारी नहीं पाई। रिश्तेदारों और परिचितों से पता करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने हंडिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी।

आध्यात्मिक रुझान के चलते लापता होने की आशंका

विभागीय सूत्रों के अनुसार, रत्नेश देवड़ा के पिछले कुछ महीनों में आध्यात्मिक गतिविधियों और ज्ञान में रुचि काफी बढ़ गई थी। कुछ अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि वह किसी संत या गुरु के प्रभाव में आकर अपने परिवार और ड्यूटी को छोड़ आध्यात्मिक मार्ग पर चले गए हों।

हालांकि यह सिर्फ संभावना है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है और रत्नेश के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर उन्हें खोजने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की कार्यवाई 

रत्नेश देवड़ा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरदा पुलिस लाइन में रहते हैं। परिवार और पुलिस दोनों उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। टीआई आरपी कवरेती ने बताया कि पुलिस टीम हर संभव उपाय कर रही है ताकि उनके हालात का पता चल सके।

पुलिस अब तक उनके कार, आस-पड़ोस और मोबाइल के आधार पर खोज अभियान चला रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उनके लापता होने का कारण समझा जा सके।

अभी तक रत्नेश का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार उनकी कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी परिवार को हर अपडेट से अवगत कराते रहे हैं।

Leave a comment