Himachal By Election Result 2024: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा, तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा तगड़ा झटका

हिमाचल हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, शिमला हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित हो गए है। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के गढ़ में सेंध लगाते हुए कांग्रेस ने तीन में से दो सीटों पर कब्ज़ा कर लिया हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार ((१३ जुलाई) को घोषित हो गया हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों में सो दो सीट पर बड़े अंतराल से जीत हासिल की है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को खुद के ही गढ़ में हार का सामना करना पड़ा और केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई। बता दें देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। देहरा और नालागढ़ सीट पर कांग्रेस तथा हमीरपुर सीट पर बीजेपी ने हासिल की हैं।

तीन सीटों के लिए 13 उम्मीदवार थे मैदान में

Himachal By Election Result 2024: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा, तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा तगड़ा झटका

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार और सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने तथा नालागढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने जीत हासिल की हैं। वहीं हमीरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष कुमार शर्मा विजय प्राप्त की हैं। इस उपचुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से काफी खराब रहा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां क्लीन स्वीप किया था, लेकिन उपचुनाव में मात्र एक सीट ही जीत पाई है। बता दें कि इस उपचुनाव में तीन सीटों पर 13 उम्‍मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था।

बताया गया है कि देहरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता प्रति के होशियार सिंह और हमीरपुर से कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर कुमार वर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा। नालागढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केएल ठाकुर को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के सदस्य इस प्रदर्शन से काफी खुश है और पार्टी में चारों तरफ जश्न का माहौल बना हुआ हैं।

भाजपा को लगा तगड़ा झटका - सुक्खू

Himachal By Election Result 2024: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा, तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा तगड़ा झटका

विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सीएम सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां कि जनता ने विपक्षी पार्टी को उनके कर्मो का करारा जवाब दिया है। भाजपा की इस हार से यह संदेश भी मिलता है कि राज्य की जनता जागरूक और बुद्धिमान है और जनता के सामने किसी की भी चालाकी नहीं चलेगी। मैं पार्टी के दोनों उम्मीदवार को जीत की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहां कि यह तीनों सीटें भाजपा का गढ़ मानी जाती हैं और आज हमने  दो सीटें जीतकर गढ़ में सेंध लगा दी हैं। कमलेश ठाकुर ने कहां कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात जीत के लिए काफी मेहनत की हैं। उन्होंने कहां कि इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय हम जनता को देना चाहते हैं। मुझे देहरा के लोगों पर बहुत गर्व हैं।

Leave a comment