मार्च 2026 में मिडिल ईस्ट तनाव और महंगे एयरफेयर के चलते होटल सेक्टर दबाव में रहा। हालांकि Chalet और SAMHI Hotels में निवेशकों को 65–80% तक रिटर्न मिलने की संभावना बनी हुई है, जबकि IHCL में सीमित लाभ अनुमानित है।
Hotel Stocks: मार्च 2026 में मिडिल ईस्ट के तनाव और महंगे हवाई किरायों (Airfare) के चलते होटल सेक्टर (Hotel Stocks) की गतिविधियां धीमी रहीं। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में बड़े इवेंट्स और मजबूत मांग के कारण होटल कंपनियों के लिए स्थिति बेहतर थी, लेकिन मार्च में ऑक्यूपेंसी घटने से चौथी तिमाही (Q4FY26) का प्रदर्शन दबाव में आ गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कंपनियां Average Daily Rate यानी ADR को स्थिर रख रही हैं। इसका मतलब है कि कमरे की कीमतों में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव लंबा चलता है तो मांग और रेट दोनों पर दबाव पड़ सकता है।
मार्च ने होटल सेक्टर की तिमाही को प्रभावित किया
मार्च का महीना होटल सेक्टर के लिए कमजोर साबित हुआ। ऑक्यूपेंसी में गिरावट के कारण RevPAR ग्रोथ धीमी हुई, जिसका असर कंपनी की कमाई पर पड़ा। इस वजह से Q4FY26 को सेक्टर के लिए एक muted quarter माना जा रहा है।
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर मिडिल ईस्ट संकट और महंगे एयरफेयर का दबाव बना रहा, तो 1HFY27 में भी होटल सेक्टर की सुस्ती देखने को मिल सकती है।
ADR अभी स्थिर, पर चुनौती लंबी
फिलहाल होटल कंपनियां ADR को बचाए हुए हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक कम आए, फिर भी कमरे का किराया बहुत नीचे नहीं गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति तब तक टिकेगी जब ट्रैवल सेंटीमेंट खराब नहीं होगा। अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव और टिकट कीमतें ऊंची रही, तो आने वाले महीनों में रूम रेट्स पर दबाव दिख सकता है।
IHCL: सीमित रिटर्न, कम जोखिम
एंटीक स्टॉक ब्रोकरेज के अनुसार, Indian Hotels Company Limited (IHCL) का ADR 4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 21,900 रुपये रह सकता है। ऑक्यूपेंसी 210 बेसिस पॉइंट घटकर 78 प्रतिशत पर आ सकती है। इसके चलते कंपनी की आय में करीब 5 प्रतिशत बढ़त का अनुमान है, लेकिन EBITDA मार्जिन में 130 बेसिस पॉइंट की गिरावट आ सकती है।
![]()
स्टॉक की बात करें तो IHCL का मौजूदा भाव 571 रुपये है। ब्रोकरेज ने Hold रेटिंग के साथ 700 रुपये का टारगेट दिया है, जिससे स्टॉक में करीब 23 प्रतिशत का संभावित रिटर्न बनता है। हालांकि, पहले के मुकाबले टारगेट में 10 प्रतिशत की कटौती की गई है।
Chalet Hotels: ऑपरेशनल दबाव के बावजूद मजबूत अवसर
Chalet Hotels की आय इस तिमाही में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 5.4 अरब रुपये रहने का अनुमान है। होटल बिजनेस की ग्रोथ लगभग स्थिर रह सकती है, लेकिन किराये में 29 प्रतिशत की तेजी के साथ 80 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
होटल सेगमेंट में औसत कमरे का किराया 12 प्रतिशत बढ़कर 16,000 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, मार्च में मांग कमजोर रहने के कारण ऑक्यूपेंसी घटकर 66 प्रतिशत रह सकती है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 76 प्रतिशत थी।
इसके कारण प्रति कमरा कमाई (RevPAR) में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है और यह 10,600 रुपये रह सकती है। EBITDA मार्जिन में भी हल्का दबाव दिख सकता है। मार्जिन लगभग 0.3 प्रतिशत घटकर 46 प्रतिशत रह सकता है।
स्टॉक की बात करें तो Chalet Hotels का मौजूदा भाव 690 रुपये है। ब्रोकरेज ने इस पर Buy रेटिंग दी है और 1,150 रुपये का टारगेट रखा है। इस हिसाब से स्टॉक में करीब 65 प्रतिशत का संभावित रिटर्न बनता है। पहले के मुकाबले टारगेट में 8 प्रतिशत की कटौती की गई है।
SAMHI Hotels: सबसे अधिक अपसाइड, अधिक जोखिम
SAMHI Hotels की आय 8 प्रतिशत बढ़कर 3.5 अरब रुपये रहने का अनुमान है। ADR 14 प्रतिशत बढ़कर 8,500 रुपये पर पहुंच सकता है। ऑक्यूपेंसी 100 बेसिस पॉइंट घटकर 74 प्रतिशत रह सकती है। RevPAR में 6 प्रतिशत की बढ़त संभव है। हालांकि, GST के असर से EBITDA मार्जिन में 160 बेसिस पॉइंट की गिरावट आ सकती है।
स्टॉक की बात करें तो SAMHI Hotels का मौजूदा भाव 128 रुपये है। ब्रोकरेज ने इस पर Buy रेटिंग दी है और 230 रुपये का टारगेट रखा है। इस हिसाब से स्टॉक में लगभग 80 प्रतिशत का संभावित रिटर्न बनता है। पहले के मुकाबले टारगेट में 8 प्रतिशत की कमी की गई है।
होटल सेक्टर का आउटलुक
एंटीक स्टॉक ब्रोकरेज के अनुसार, मिडिल ईस्ट तनाव के कारण होटल सेक्टर में मांग कमजोर और अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्रा पर दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल सेक्टर चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन मध्यम अवधि में उद्योग की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
ब्रोकरेज ने रूम रेट और ऑक्यूपेंसी के अपने अनुमान थोड़ा घटाए हैं। इसी कारण EBITDA अनुमान में 2 से 5 प्रतिशत की कटौती की गई है। बढ़ते जोखिम को देखते हुए वैल्यूएशन मल्टीपल में भी कमी की गई है।
ब्रोकरेज की पसंदीदा कंपनियां
ब्रोकरेज की रिपोर्ट में Chalet Hotels और SAMHI Hotels को पसंदीदा कंपनी बताया गया है। इनके टारगेट प्राइस क्रमशः 1,150 रुपये और 230 रुपये रखे गए हैं। वहीं IHCL पर Hold रेटिंग के साथ 700 रुपये का टारगेट रखा गया है।








