IBPS RRB 2026 भर्ती शुरू, 13,441 पदों के लिए 21 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

IBPS RRB 2026 के तहत 13,441 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए 21 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

IBPS ने RRB 2026 भर्ती के लिए 1 सितंबर से आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के 13,441 पदों पर भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। IBPS RRB 2026 के तहत ऑफिस असिस्टेंट और विभिन्न ऑफिसर स्केल के कुल 13,441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्नातक समेत निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13,441 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

IBPS ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

IBPS RRB 2026 भर्ती शुरू, 13,441 पदों के लिए 21 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा 7,993 पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं। इसके अलावा ऑफिसर स्केल-I के 4,256 पदों पर भर्ती होगी। ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के विभिन्न पदों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 13,441 है।

अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता और उम्र

भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, बागवानी, डेयरी, पशु चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कानून, CA और MBA जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं।

आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें और कितनी है फीस?

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक खोलने के बाद New Registration के विकल्प से पंजीकरण करना होगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है। आवेदन पत्र का प्रिंट 6 अक्टूबर 2026 तक निकाला जा सकता है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपये है। वहीं SC, ST और PH वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a comment