ICC ODI World Cup 2027: संभावित ग्रुप पर चर्चा तेज, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की फिर बन सकती है राह

ICC ODI World Cup 2027 को लेकर संभावित ग्रुप्स पर चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट फैंस एक बार फिर India national cricket team और Pakistan national cricket team के
ICC ODI World Cup 2027: संभावित ग्रुप पर चर्चा तेज, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की फिर बन सकती है राह

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (ICC Cricket World Cup 2027) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। टूर्नामेंट अभी भले ही दूर हो, लेकिन संभावित ग्रुप और टीमों की संरचना को लेकर चर्चाएं अभी से शुरू हो चुकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक बार फिर क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं, और क्वालिफायर मुकाबलों के जरिए यह तय किया जा रहा है कि किन टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी और किन्हें मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। हालांकि, अभी तक International Cricket Council (ICC) ने न तो पूरा शेड्यूल जारी किया है और न ही ग्रुपिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा की है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है।

पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स के पैटर्न को देखें तो आमतौर पर शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाता है, ताकि शुरुआती चरण में संतुलन बना रहे। ऐसे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें अलग-अलग ग्रुप में हो सकती हैं, लेकिन अंतिम फैसला ICC की आधिकारिक ड्रॉ प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

14 टीमों का टूर्नामेंट, दो ग्रुप में बंटेंगी टीमें

आईसीसी के फॉर्मेट के अनुसार, विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा—ग्रुप ए और ग्रुप बी—जिनमें सात-सात टीमें होंगी। टॉप 8 टीमें सीधे आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी, जबकि बाकी स्थान क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए भरे जाएंगे। ग्रुप का गठन 31 मार्च 2027 की आईसीसी रैंकिंग के आधार पर तय किया जाएगा, जिससे टीमों की सीडिंग और संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

भारत फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है और उम्मीद है कि यह स्थिति टूर्नामेंट तक बनी रहेगी। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि भारतीय टीम (India national cricket team) अपने ग्रुप का नेतृत्व करेगी। पिछले आईसीसी टूर्नामेंट्स के पैटर्न को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि भारत ग्रुप ए में रखा जा सकता है।

क्या भारत और पाकिस्तान फिर एक ही ग्रुप में होंगे?

ICC ODI World Cup 2027: संभावित ग्रुप पर चर्चा तेज, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की फिर बन सकती है राह

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर है कि क्या पाकिस्तान (Pakistan national cricket team) को एक बार फिर भारत के ही ग्रुप में रखा जाएगा। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार इसकी संभावना इसलिए अधिक मानी जा रही है क्योंकि—

  • दोनों टीमों के मैच से टूर्नामेंट को भारी व्यावसायिक लाभ होता है
  • ब्रॉडकास्टर्स इस मुकाबले को सबसे बड़ा आकर्षण मानते हैं
  • सुपर-6 चरण में दोनों टीमों के बीच मैच सुनिश्चित करना आसान रहता है

ऐसे में आईसीसी दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखने पर विचार कर सकती है, ताकि संभावित भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट में जरूर हो सके। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन मौजूदा रैंकिंग और मेजबान देशों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत के ग्रुप में ये टीमें हो सकती है-

  • पाकिस्तान
  • न्यूजीलैंड 
  • दक्षिण अफ्रीका 
  • श्रीलंका 
  • जिम्बाब्वे 

एक क्वालीफायर टीम (जैसे नीदरलैंड या स्कॉटलैंड में से कोई) इसके अलावा अफगानिस्तान जैसी मजबूत एसोसिएट टीमों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 2027 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। इनमें से कुछ टीमों को सीधे क्वालीफिकेशन या मेजबान कोटे के तहत जगह मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment