महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज आज भारत बनाम श्रीलंका मैच के साथ होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की 8 सबसे मजबूत टीमों खिताब के लिए भिड़ेंगी और कुल 31 मैच खेले जाएंगे।
स्पोपर्ट्स न्यूज़: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक, ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज आज भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के साथ होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की 8 शीर्ष महिला क्रिकेट टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी और कुल 31 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं और मैच पांच प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
टूर्नामेंट की तारीखें और स्थान
ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक होगा। भारत के चार शहरों और श्रीलंका के कोलंबो में स्थित पांच स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान अपनी सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। खासकर, 5 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान महिला टीम फाइनल में पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला भी श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट राउंड-रॉबिन और नॉकआउट पर आधारित है। राउंड-रॉबिन स्टेज में प्रत्येक टीम बाकी सात टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। कुल आठ टीमों में से शीर्ष चार टीमों नॉकआउट स्टेज में प्रवेश करेंगी, जबकि अन्य चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के जरिए विजेता टीम का निर्धारण किया जाएगा।
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की टीमें
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान.
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 वेन्यू
- डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई)
- असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (गुवाहाटी)
- एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापट्नम)
- होल्कर स्टेडियम (इंदौर)
- आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फुल शेड्यूल
- 30 सितंबर, मंगलवार: भारत बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी)
- 1 अक्टूबर, बुधवार: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (इंदौर)
- 2 अक्टूबर, गुरुवार: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 3 अक्टूबर, शुक्रवार: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (गुवाहाटी)
- 4 अक्टूबर, शनिवार: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (कोलंबो)
- 5 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 6 अक्टूबर, सोमवार: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (इंदौर)
- 7 अक्टूबर, मंगलवार: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (गुवाहाटी)
- 8 अक्टूबर, बुधवार: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 9 अक्टूबर, गुरुवार: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (विशाखापट्नम)
- 10 अक्टूबर, शुक्रवार: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (गुवाहाटी)
- 11 अक्टूबर, शनिवार: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (कोलंबो)
- 12 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (विशाखापट्नम)
- 13 अक्टूबर, सोमवार: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका (विशाखापट्नम)
- 14 अक्टूबर, मंगलवार: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो)
- 15 अक्टूबर, बुधवार: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 16 अक्टूबर, गुरुवार: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (विशाखापट्नम)
- 17 अक्टूबर, शुक्रवार: श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका (कोलंबो)
- 18 अक्टूबर, शनिवार: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 19 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम इंग्लैंड (इंदौर)
- 20 अक्टूबर, सोमवार: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (नवी मुंबई)
- 21 अक्टूबर, मंगलवार: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (कोलंबो)
- 22 अक्टूबर, बुधवार: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (इंदौर)
- 23 अक्टूबर, गुरुवार: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (नवी मुंबई)
- 24 अक्टूबर, शुक्रवार: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 25 अक्टूबर, शनिवार: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (इंदौर)
- 26 अक्टूबर, रविवार: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (विशाखापट्नम)
- 26 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम बांग्लादेश (नवी मुंबई)
- 29 अक्टूबर, बुधवार: सेमीफाइनल 1 (क्वालिफिकेशन के आधार पर)
- 30 अक्टूबर, गुरुवार: सेमीफाइनल 2 (क्वालिफिकेशन के आधार पर)
- 2 नवंबर, रविवार: फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर)
महिला वर्ल्ड कप 2025 की सभी 8 टीमों का स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़.
- रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे.
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हेली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम.
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शांजिदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर
इंग्लैंड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अरलॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज.
न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु.
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह.
- रिजर्व: गुल फ़िरोज़ा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर.
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे.
- रिजर्व: मियां स्मिट.
श्रीलंका: चमारी अथापथु, हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पियमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंदिका दासनायका, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या.
- रिजर्व: इनोशी फर्नांडो.
महिला वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी लिस्ट
- विजेता: 4,480,000 डॉलर
- रनर-अप: 2,240,000 डॉलर
- सेमीफाइनलिस्ट: 1,120,000 डॉलर
- 5वें और छठे नंबर की टीम: 700,000 डॉलर
- 7वें और 8वें नंबर की टीम: 280,000 डॉलर
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स, जियोहॉटस्टार है. लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर आएगा. जियोहॉटस्टार पर महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।