ICC Women's ODI World Cup 2025: सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका! प्रतिका रावल की चोट ने बढ़ाई चिंता

ICC Women's ODI World Cup 2025 सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को करारा झटका। ऑलराउंडर प्रतिका रावल चोटिल हुईं, टीम मैनेजमेंट की बढ़ी चिंता।बीसीसीआई ने दी अपडेट
ICC Women's ODI World Cup 2025: सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका! प्रतिका रावल की चोट ने बढ़ाई चिंता

ICC Women's ODI World Cup 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम की प्रमुख सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (Pratika Rawal) को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करते समय टखने में गंभीर चोट लग गई है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के बीच एक बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहीं सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण करते हुए प्रतिका का दाहिना टखना मुड़ गया, जिसके बाद उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मैदान पर लगातार हो रही बारिश के कारण पिच और आउटफील्ड फिसलन भरी थी, जिससे उनका पैर गीले मैदान में फंस गया। प्रतिका की चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि अब भारत का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से होना है।

प्रतिका रावल की चोट ने बढ़ाई चिंता

रविवार को खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले के दौरान यह घटना 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई, जब प्रतिका डीप मिडविकेट पर फील्डिंग कर रही थीं। गेंद को रोकने के प्रयास में उनका पैर अचानक फिसल गया और गीले मैदान पर फंस गया, जिससे उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया। दर्द के कारण प्रतिका मैदान पर ही गिर पड़ीं और कुछ देर बाद सहयोगी स्टाफ की मदद से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चली गईं।

ICC Women's ODI World Cup 2025: सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका! प्रतिका रावल की चोट ने बढ़ाई चिंता

भारतीय टीम प्रबंधन ने पुष्टि की है कि उन्हें टखने और घुटने में चोट लगी है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और अब उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बीसीसीआई ने दिया अपडेट — ‘चोट पर करीबी नजर’

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, प्रतिका रावल को मैच के दौरान चोट लगी है। प्रारंभिक स्कैन में घुटने और टखने में सूजन पाई गई है। हमारी मेडिकल टीम अगले 48 घंटों तक उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रखेगी। सेमीफाइनल से पहले उनकी स्थिति को लेकर अंतिम फैसला मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। इस बयान के बाद यह साफ है कि प्रतिका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध हो गया है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला लगातार बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के चलते मैच की शुरुआत में लगभग दो घंटे 15 मिनट की देरी हुई, जिसके कारण इसे 27-27 ओवर का कर दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 119 रन बनाए। भारत को 126 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने 8.5 ओवर में 57/0 का स्कोर बना लिया था। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (34 रन) और अमनजोत कौर (15 रन) क्रीज पर थीं, तभी बारिश ने फिर से खेल रोक दिया और अंततः मैच रद्द घोषित कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार (30 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में होगा।

 

Leave a comment