IGIDR में Assistant Professor भर्ती 2026, ₹1.23 लाख तक सैलरी और बिना परीक्षा चयन

IGIDR ने Assistant Professor और Visiting Fellow पदों पर भर्ती निकाली है। बिना परीक्षा इंटरव्यू से चयन होगा और ₹1.23 लाख तक सैलरी मिलेगी।

IGIDR ने असिस्टेंट प्रोफेसर और विजिटिंग फेलो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार सालभर आवेदन कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा और अधिकतम ₹1.23 लाख तक सैलरी मिलेगी।

मुंबई: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च (IGIDR) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने रेगुलर, कॉन्ट्रेक्ट और विजिटिंग फेलो पदों के लिए फैकल्टी भर्ती का रोलिंग विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

RBI से जुड़े संस्थान में नौकरी का मौका

IGIDR देश के प्रतिष्ठित रिसर्च और शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। इसकी स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा की गई थी और बाद में इसे यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। अब संस्थान ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉन्ट्रेक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर और विजिटिंग फेलो के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट IGIDR Careers Page पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई निश्चित अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

रेगुलर Assistant Professor के लिए योग्यता

रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में PhD डिग्री होना जरूरी है। साथ ही पीएचडी के बाद कम से कम तीन साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव मांगा गया है।

उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन रिसर्च पब्लिकेशन होने चाहिए, जिनमें से दो प्रतिष्ठित ABDC A/A या Scopus Q1 जर्नल में प्रकाशित होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत न्यूनतम ₹1,01,500 बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

कॉन्ट्रेक्ट और विजिटिंग फेलो पदों की डिटेल

जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी के बाद तीन साल से कम अनुभव है, वे कॉन्ट्रेक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कम से कम एक रिसर्च पब्लिकेशन जरूरी है।

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती स्तर पर ₹70,900 मासिक वेतन मिलेगा, जो एक साल बाद बढ़कर ₹73,100 हो जाएगा।

वहीं विजिटिंग फेलो पद के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीएचडी थीसिस जमा कर दी है या हाल ही में पीएचडी पूरी की है। इस पद के लिए एक साल का कॉन्ट्रेक्ट होगा, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। विजिटिंग फेलो को ₹1,23,398 तक मासिक सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए IGIDR की आधिकारिक वेबसाइट पर Faculty Recruitment Portal में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म के साथ उम्मीदवारों को CV, कवर लेटर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

इंटरव्यू के लिए मिलेगा यात्रा भत्ता

संस्थान की ओर से बताया गया है कि शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इकोनॉमी क्लास फ्लाइट या 2nd AC ट्रेन का किराया भी दिया जाएगा।

विदेश में रहने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिए जा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

 

Leave a comment