IIFA 2024: विवेक ओबेरॉय ने अपनी बातों से किंग खान का जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

आईफा समारोह की रात साउथ और बॉलीवुड के प्रमुख सितारों से सजी नजर आई, तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन को शाह रुख खान ने करण जौहर और विक्की कौशल के साथ मिलकर

अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) में, शाह रुख खान ने करण जौहर और विक्की कौशल के साथ मिलकर इस शाम को बेहद खूबसूरत बना दिया। रेखा, हेमा मालिनी और रानी मुखर्जी की आकर्षक उपस्थिति ने इस अवॉर्ड समारोह में चार चांद लगा दिए। वहीं, विवेक ओबेरॉय ने अपनी दिलकश बातों से किंग खान और उनके फैंस का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

IIFA 2024: आईफा समारोह की रात साउथ और बॉलीवुड के प्रमुख सितारों से सजी नजर आई। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन को शाह रुख खान ने करण जौहर और विक्की कौशल के साथ मिलकर होस्ट किया। इस रंगीन शाम में कई शानदार पल देखने को मिले, जिसमें रेखा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस भी शामिल थी।

विवेक ओबेरॉय की स्पीच हुई वायरल

IIFA 2024:  विवेक ओबेरॉय ने अपनी बातों से किंग खान का जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

इस सबके बीच विवेक ओबेरॉय की स्पीच भी वायरल हो रही है, जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने सलमान खान पर तंज कसा है। विवेक ओबेरॉय, आईफा अवॉर्ड्स के प्रेजेंटर्स में से एक रहे। जब वह स्टेज पर आए, तो उन्होंने शाह रुख खान की जमकर तारीफ की।

'मस्ती' के अभिनेता की बातों को सुनकर किंग खान ने दिल से उनका आभार व्यक्त किया और थोड़े भावुक भी हो गए। लेकिन इसी दौरान उन्होंने सलमान खान पर भी एक कटाक्ष किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान पर निकाली गई भड़ास!

विवेक ओबेरॉय ने कहा कि शाहरुख़ ख़ान सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि ऑफ़ स्क्रीन भी एक किंग हैं। उन्होंने कहा, "शाहरुख़ ख़ान के पास वो शक्ति है, जिससे वह दूसरों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। बहुत से लोग होते हैं, जिनके पास प्रसिद्धि और शक्ति होती है, लेकिन आप उनमें से हैं जो अपनी प्रसिद्धि का उपयोग करके लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।" विवेक ओबेरॉय के मुंह से ये शब्द सुनकर शाहरुख़ ख़ान काफी खुश हुए। वहीं, जब यह वीडियो सामने आया, तो फैंस का मानना है कि विवेक ने बिना नाम लिए सलमान ख़ान के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है।

विवेक-सलमान का विवाद

IIFA 2024:  विवेक ओबेरॉय ने अपनी बातों से किंग खान का जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि वर्ष 2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान की पोल खोली थी। उन्होंने इस दौरान बताया था कि सलमान ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनके रिश्ते को लेकर उन्हें धमकी दी थी। इस

कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक का करियर लगभग खत्म हो गया, और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं। विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस घटना के बाद फिल्म उद्योग के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि चाहे जो भी हो, उन्हें काम नहीं दिया जाएगा।

Leave a comment