IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर, 8 साल बाद ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानें अवॉर्ड सेरेमनी कब, कहां और कौन करेगा होस्ट

IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर, 8 साल बाद ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानें अवॉर्ड सेरेमनी कब, कहां और कौन करेगा होस्ट, न्यूज़

24वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA) 2024 की घोषणा हो गई है। यह भव्य समारोह अगले महीने अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं कि यह अवॉर्ड सेरेमनी कब और कहां होगी, साथ ही इसे कौन होस्ट करेगा।

IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर, 8 साल बाद ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानें अवॉर्ड सेरेमनी कब, कहां और कौन करेगा होस्ट

एंटरटेनमेंट: भारत के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार समारोहों में से एक इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा) अब पुरे 23 साल हो चुके है। बता दें आईफा की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी। यह वार्षिक कार्यक्रम इस बार भी अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से यह भव्य इवेंट अबू धाबी में ही हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार IIFA 2024 के आयोजन में शाहरुख़ ख़ान और करण जौहर एक साथ होस्ट करने वाले हैं। जबकि इस पुरस्कार समारोह का स्थान वही है, लेकिन होस्ट बदल गए हैं। आइए, जानें इस इवेंट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

कब होगा आईफा 2024 का आयोजन?

IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर, 8 साल बाद ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानें अवॉर्ड सेरेमनी कब, कहां और कौन करेगा होस्ट

आईआईएफए (IIFA- International Indian Film Academy Awards) 2024 का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक अबू धाबी के यास द्वीप पर किया जाएगा, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्म निर्माता करण जौहर मेज़बानी करेंगे। दोनों की मजाकिया प्रतिभा अद्वितीय है, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार यह समारोह बहुत ही मजेदार और मनोरंजक होने वाला है। 24वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी के इस संस्करण में और भी अधिक धमाल देखने को मिलेगा। हर साल की तरह इस बार भी लोग आईफा अवार्ड्स 2024 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

शाहरुख खान IIFA 2024 के कार्यक्रम में लगाएंगे चार चांद

IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर, 8 साल बाद ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानें अवॉर्ड सेरेमनी कब, कहां और कौन करेगा होस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी अवॉर्ड्स 2024 की मेज़बानी के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'आईफा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा उत्सव है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। एक बार फिर इस अवॉर्ड्स इवेंट को आयोजित करके सभी को हंसने का एक सुनहरा अवसर मिलने वाला है। इस बार भी आईफा अवार्ड्स 2024 के मंच पर बॉलीवुड सितारे जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे।'

करण जौहर दिखाएंगे अपना जलवा

IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर, 8 साल बाद ग्रैंड इवेंट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानें अवॉर्ड सेरेमनी कब, कहां और कौन करेगा होस्ट

शाहरुख खान के साथ करण जौहर भी इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 की मेज़बानी करते नज़र आएंगे। IIFA के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं दो दशकों से भी अधिक समय से इसका हिस्सा रहा हूं। मुझे बहुत गर्व है कि मैं शाहरुख खान के साथ इस इवेंट की मेज़बानी करने जा रहा हूं।"

 

Leave a comment