Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी, पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिन्दी न्यूज़

हरियाणा में इस बार किस पार्टी की सरकार बनेगी? इस सवाल का उत्तर आगामी 4 अक्टूबर को मिलने वाला है, क्योंकि 1 अक्टूबर को यहां मतदान होगा। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 9 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से एक तिगांव सीट भी शामिल है। इस समय यहां से बीजेपी के राजेश नागर विधायक हैं।

Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

फरीदाबाद: हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और चार अक्टूबर को चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। इस माहौल में सभी राजनीतिक दल और नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की 9 विधानसभा सीटों में से एक तिगांव सीट पर भी चुनाव होने वाला है। इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी के राजेश नागर विधायक हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ललित नागर को हराया था। आइए, अब जानते हैं कि पिछले 5 वर्षों में विधायक राजेश नागर ने क्षेत्र की जनता के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं और क्या कुछ छूट गया हैं।

विधायक राजेश नागर का विवरण

Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

* नाम:- राजेश नागर

* आयु:- 55 वर्ष

* पार्टी का नाम:- भारतीय जनता पार्टी (BJP)

* तिगांव विधानसभा में कुल मतदाता:- 303677

* राजेश नागर को मिले कुल मत:- 97126

* कार्यकाल:- 2019 से 2024 तक

* शिक्षा:- बीकॉम (B.Com)

* परिवार में सदस्य:- धर्मपत्नी मंजू नागर, बेटा वंश कुमार व बेटी आकांशा और मुस्कान

* कूल संपत्ति:- 12 करोड़ रुपये (चल-अचल संपत्ति)

* अपराधिक पृष्ठ भूमि:- कोई मुकदमा दर्ज नहीं हैं.

विधायक निधि की राशि से कराए विकास कार्य

Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

बता दें डी प्लान के अंतर्गत विधायक राजेश नागर को लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग गांव के रास्तों, तालाबों के सौंदर्यीकरण, चौपाल और अन्य संरचनाओं की मरम्मत के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त विधायक को स्वेगी योजना के तहत चार किस्तों में 50-50 लाख रुपये भी मिले थे, जिनका उपयोग विकास कार्यों के लिए किया गया। 2019 में विधायक राजेश नागर ने कांग्रेस के ललित नागर को 33,841 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

राजेश नागर ने पांच वर्ष में कितने विधानसभा सत्र में लिया भाग?

Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

विधायक राजेश नागर ने पांच वर्ष के दौरान विधानसभा के सभी सत्रों में भाग लिया। इन सत्रों में उन्होंने लगभग 32 प्रश्न उठाए। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम में शामिल गांवों के विकास, रुके हुए विकास कार्यों जैसे बिजली सब स्टेशन, मंझावली पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने, तालाबों के सुंदरीकरण, महावतपुर में यमुना नदी पर पुल बनाने, गांवों को आपस में जोड़ने वाले रास्तों और खेत-खलिहान के रास्तों के निर्माण पर केंद्रित प्रश्न शामिल थे। इन सवालों पर सरकार ने आवश्यक कार्यवाही भी की हैं।

विधायक नागर की पांच उपलब्धियां

Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

1. नचौली गांव में एक महिला महाविद्यालय का निर्माण किया गया है, क्योकि यहां के ग्रामीण क्षेत्र में पहले कोई भी कॉलेज उपलब्ध नहीं था।

2. सेक्टर-37 और 78 में नए बिजली सब स्टेशन बनाए गए हैं, जो अब सक्रिय हो चुके हैं।

3. मंझावली पुल परियोजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया है। यह सड़क शहर से यमुना नदी तक 32 किलोमीटर लंबी है। पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया हैं।

4. तिगांव में आईटीआई और मॉडल संस्कृति स्कूल की स्थापना की गई है, और कॉलेज को अपग्रेड किया गया हैं।

5. फरीदाबाद-तिगांव चार लेन सड़क और बल्लभगढ़-तिगांव सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जारी हैं।

विधायक जी की पांच बड़ी विफलता

Haryana Election 2024: कौन हैं तिगांव विधानसभा उम्मीदवार राजेश नागर? क्या इनकी बेदाग छवि का BJP को मिलेगा चुनाव में फायदा; जानिए पूरी जानकारी

1. मंझावली पुल का कार्य अधूरा रह गया।

2. नगर निगम में शामिल हुए गांव में अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका समाधान नहीं किया जा सका हैं।

3. ग्रेटर फरीदाबाद में टाउन पार्क, स्टेडियम और केंद्रीय विद्यालय लाने में कोई प्रगति नहीं हो पाई हैं।

4. तिगांव में मॉडल तालाब का निर्माण पूरा नहीं हो सका हैं।

5. क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में पानी निकासी, पेयजल संकट और बिजली से संबंधित समस्याएं व्याप्त हैं।

 

Leave a comment