ILC 2025: ट्रांस टाइटंस बना इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग का पहला चैंपियन, जेसी राइडर की तूफानी सेंचुरी

ILC 2025 के फाइनल में ट्रांस टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग का पहला खिताब जीता। मैच की सबसे बड़ी चमक बने जेसी राइडर
ILC 2025: ट्रांस टाइटंस बना इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग का पहला चैंपियन, जेसी राइडर की तूफानी सेंचुरी

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग के ग्रैंड फिनाले का आगाज़ रंगारंग समारोह के साथ हुआ। इस महामुकाबले में पूर्व न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसी राइडर ने 57 गेंदों में 130 रनों की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट के दिग्गजों का महाकुंभ देखा गया, जहां इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग (ILC) 2025 के पहले संस्करण का ग्रैंड फिनाले खेला गया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में ट्रांस टाइटंस ने इंडियन वॉरियर्स को 30 रनों से हराकर टूर्नामेंट के पहले चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के नायक रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ जेसी राइडर, जिन्होंने 57 गेंदों में 130 रन की तूफानी पारी खेली।

राइडर ने मचाया तहलका, स्टेडियम में गूंजे चौके-छक्के

जेसी राइडर की यह पारी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी रोमांचक शो से कम नहीं थी। उन्होंने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और विरोधी गेंदबाज़ों पर कहर बरपाते हुए 16 चौके और 7 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 229 रहा, जिसने न सिर्फ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, बल्कि इंडियन वॉरियर्स के गेंदबाज़ों को भी बैकफुट पर डाल दिया।

ILC 2025: ट्रांस टाइटंस बना इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग का पहला चैंपियन, जेसी राइडर की तूफानी सेंचुरी

राइडर का साथ निभाया प्रतीक अठावले ने, जिन्होंने 32 गेंदों में 60 रन बनाए। दोनों के बीच हुई इस विस्फोटक साझेदारी ने ट्रांस टाइटंस को एक मजबूत आधार दिया। हालांकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन अंतिम ओवरों में प्रशांत गुज्जर ने सिर्फ 6 गेंदों पर 24 रन ठोककर स्कोर को और ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

ट्रांस टाइटंस ने बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

ट्रांस टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 259 रन बनाए, जो ILC के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी, गायक अल्तमश फरीदी और खानपुर से विधायक एवं लीग के सीईओ उमेश कुमार इस ऐतिहासिक मैच के विशेष अतिथि थे।260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन वॉरियर्स की टीम की शुरुआत तेज़ रही। 

कप्तान प्रियांक पांचाल ने केवल 14 गेंदों में 28 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी। लेकिन उनके आउट होते ही बल्लेबाज़ी क्रम लड़खड़ा गया। मौसीफ खान (13 रन) और केदार देवधर (19 रन) पिच पर टिक नहीं सके।

टीम की नैया पार लगाने के लिए मैदान में उतरे पवन नेगी, जिन्होंने एकबार फिर खुद को साबित करते हुए 42 गेंदों में 76 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़कर विरोधी खेमे में हलचल जरूर मचाई, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण इंडियन वॉरियर्स निर्धारित 20 ओवर में 229/7 रन ही बना सकी और 30 रनों से मैच हार गई।

ILC 2025: ट्रांस टाइटंस बना इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग का पहला चैंपियन, जेसी राइडर की तूफानी सेंचुरी

शानदार आयोजन, दर्शकों का जबरदस्त उत्साह

ILC 2025 का ग्रैंड फिनाले एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। स्टेडियम में हजारों दर्शक मौजूद थे और राइडर की विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने उन्हें खूब रोमांचित किया। आयोजकों ने स्टेडियम को खास अंदाज़ में सजाया था, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी खास बना दिया। इंटरकांटिनेंटल लीजेंड लीग के पहले संस्करण की समाप्ति बेहद शानदार रही। 

Leave a comment