दार्जिलिंग और सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से दुधिया आयरन पुल टूट गया और सड़कें धंस गईं। अब तक 14 लोगों की मौत हुई, कई लापता हैं। प्रशासन ने सतर्क रहने और सुरक्षित मार्ग अपनाने की सलाह दी।
Heavy Rain Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से हड़कंप मच गया है। दुधिया आयरन पुल टूटने और सड़कें धंसने के कारण दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इस आपदा में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है।
भारी बारिश से लैंडस्लाइड
पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। इसी दौरान दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच बना एक पुल अचानक टूट गया। सड़क धंसने से दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच मार्ग भी बंद हो गया।
दार्जिलिंग जिले के मिरिक में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। कार्सियांग और कालिम्पोंग में भी भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राहत और बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है।
कई इलाकों में बाढ़ के हालात
जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस वजह से दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं।
दुधिया आयरन पुल बहा
उत्तर बंगाल में लगातार बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। दुधिया आयरन पुल का एक हिस्सा बह गया, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक का संपर्क टूट गया। मिरिक में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हुई। कार्सियांग और कालिम्पोंग में भी भूस्खलन हुआ। बारिश और भूस्खलन में अब तक छह लोगों के मरने की सूचना है।
कई नेशनल हाईवे बंद
भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 10 पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। चित्रे, सेल्फी दारा और तीस्ता बाजार इलाके में रास्ता बंद हो गया। नेशनल हाईवे 717ए पर भी कई भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। कोरोनेशन ब्रिज टूटने से सिक्किम और दार्जिलिंग को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया। पुलिस ने लोगों को कलिम्पोंग जिले से गुजरने की सलाह दी है।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
भारी बारिश से बिजनबाड़ी, ऋषिखोला और पेडोंग में सड़कें बंद हैं। एनएच 10 पर आवागमन रोक दिया गया है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार में रेड अलर्ट लागू है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने सिक्किम के छह जिलों और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 7 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में खराब मौसम रहने की संभावना है। भारी बारिश से भूटान में फ्लैश फ्लड्स की स्थिति बन सकती है, जिसका असर पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा।