IMD की चेतावनी! मोंथा तूफान 28 अक्टूबर तक गंभीर, तटीय इलाकों में बढ़ी सतर्कता

IMD ने साइक्लोन मोंथा की चेतावनी दी। 28 अक्टूबर तक तूफान गंभीर हो सकता है। आंध्र, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्री खतरे की संभावना।

IMD ने साइक्लोन मोंथा के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की चेतावनी दी। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में स्कूल बंद किए गए हैं। तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्री लहरों से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन तैयारी जारी है।

Cyclone Montha: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवात मोंथा (Cyclone Montha) 28 अक्टूबर तक गंभीर तूफान (severe cyclonic storm) में बदल सकता है। यह तूफान आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने गहरे दबाव क्षेत्र ने 26 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है और अगले दो दिनों में यह गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है।

साइक्लोन मोंथा की प्रगति

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात मोंथा 28 अक्टूबर की शाम या रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसके चलते आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और ओडिशा के मलकानगिरी के बीच समुद्री तट पर विशेष खतरा है। इस दौरान हवा की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश (heavy rainfall) और तेज हवाएं (b winds) चलने की संभावना है।

साइक्लोन मोंथा के कारण 15 जिले प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें से आठ जिलों में बहुत भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु शामिल हैं।

भारी बारिश की चेतावनी और प्रभावित राज्यों की सूची

मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसमें तटीय और आंतरिक दोनों क्षेत्रों में प्रभावित होने की चेतावनी है। अनुमानित बारिश के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और माहे: 27–28 अक्टूबर
  • तटीय कर्नाटक: 26–28 अक्टूबर
  • तटीय आंध्र प्रदेश और यनम: 26–30 अक्टूबर
  • तेलंगाना और ओडिशा: 27–30 अक्टूबर
  • छत्तीसगढ़: 27–30 अक्टूबर

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने, तटीय इलाकों से हटने और जरूरी आपातकालीन तैयारी रखने की सलाह दी है।

किन जगहों पर जोहा साइक्लोन का प्रभाव 

चक्रवात मोंथा के चलते आंध्र प्रदेश के काकीनाडा, विशाखापट्टनम और मछलीपट्टनम पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। ओडिशा में गोपालपुर के पास तूफान की चपेट आने का अंदेशा है। तमिलनाडु में चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, हालांकि सीधे टकराने की संभावना कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। साथ ही, तटीय इलाकों में बाढ़ (flood) और समुद्री लहरों (high waves) का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने और आवश्यक बचाव टीमों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है।

Leave a comment