IND U19 vs SA U19: आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

IND U19 vs SA U19: आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने पहले मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना रखी है

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का दूसरा अनऑफिशियल वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। तीन मैचों की इस अहम सीरीज में सभी की नजरें भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी। पहले मैच में कप्तानी संभालते ही उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के अंडर-19 कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाया था, हालांकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में इस दूसरे मुकाबले में उनसे बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। 

आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत पहला मैच जीतकर पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है और इस सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर भी किया जा रहा है।

पहले मैच में टीमों का प्रदर्शन

सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम की मदद से साउथ अफ्रीका को 25 रनों से मात दी थी। टीम इंडिया ने हरवंश सिंह पंगालिया के शानदार 93 रन और आरएस अंबरीश के 65 रन की मदद से 300 रन का बड़ा स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से जेजे बैसन ने चार विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिशों के बावजूद टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक पाए।

टारगेट का पीछा करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाज जॉरिक वान स्कालविक ने 72 गेंद में नॉटआउट 60 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 27.4 ओवर में 4 विकेट पर केवल 148 रन ही बना सकी। मैच के बीच में ही मौसम की वजह से रोकने पर डकवर्थ-लुइस नियम के तहत भारत ने जीत दर्ज की।

दूसरा मैच: कब और कहां होगा

दूसरा यूथ वनडे मैच बेनोंनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। यह मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका की युवा टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी U-19 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए अनुभव और तैयारी का बड़ा मंच है।

पहले मैच में तकनीकी कारणों से स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट नहीं हुआ था। हालांकि, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पहले मैच को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Cricket SA TV पर लाइव स्ट्रीम किया था। दूसरे मैच के लिए भी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपडेट जारी किया है कि लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। इसलिए फैंस इस चैनल के जरिए वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया के यूथ खिलाड़ियों की लाइव बैटिंग और परफॉर्मेंस देख सकते हैं।

Leave a comment