IND vs ENG: जोस बटलर भारत के खिलाफ 18 रन बनाते ही तोड़ देंगे एक बड़ा रिकॉर्ड, राजकोट में रच सकते है इतिहास

जोस बटलर भारत के खिलाफ 18 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। राजकोट में गजब का कारनामा करके वह इतिहास रच सकते हैं। जानें पूरी जानकारी

जोस बटलर के पास भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाने का अवसर है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस मैच में 18 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: जोस बटलर के लिए तीसरा टी20 मैच और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इंग्लैंड की टीम पहले ही 2-0 से पिछड़ चुकी है और तीसरे मैच में जीत के साथ वापसी की उम्मीद होगी। बटलर ने इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, और उनका बल्ला ही इंग्लैंड के लिए रन बनाने का मुख्य स्रोत रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान पर बड़ी जिम्मेदारी है, न सिर्फ अपनी टीम को मैच जिताने की, बल्कि एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का हैं।

IND vs ENG: जोस बटलर भारत के खिलाफ 18 रन बनाते ही तोड़ देंगे एक बड़ा रिकॉर्ड, राजकोट में रच सकते है इतिहास

अगर बटलर राजकोट में शानदार पारी खेलते हैं, तो न केवल वह इंग्लैंड के लिए सीरीज में वापसी की उम्मीदों को जिंदा रख सकते हैं, बल्कि अपनी खुद की क्रिकेटिंग सफलता की एक नई ऊंचाई भी हासिल कर सकते हैं।

बटलर के पास सुनहरा मौका 

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास भारत में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार अवसर है। बटलर इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 18 रन दूर हैं। मौजूदा रिकॉर्ड अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के नाम है, जिन्होंने भारत में 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 556 रन बनाए हैं। उनके रन का औसत 25.27 और स्ट्राइक रेट 164.49 का रहा हैं।

IND vs ENG: जोस बटलर भारत के खिलाफ 18 रन बनाते ही तोड़ देंगे एक बड़ा रिकॉर्ड, राजकोट में रच सकते है इतिहास

बटलर ने अब तक भारत में 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 539 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.91 और स्ट्राइक रेट 153.56 का रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि वह भारतीय पिचों पर बेहतरीन खेल रहे हैं। इसके अलावा, बटलर ने इस दौरान चार अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता और क्षमता को दर्शाते हैं।

इस सूची में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम है, जिन्होंने भारत में 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 458 रन बनाए हैं।

Leave a comment