इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला खून से लत-पत शव

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फैक्ट्री मजदूर का शव मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस लूट और रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।
इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला खून से लत-पत शव

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास एक मजदूर का शव मिला। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस लूट और आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

Madhya Pradesh: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे पुलिस को एमआर-4 रेलवे पटरी के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान खोजराम पुत्र लखन नारगे के रूप में हुई, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। वह इंदौर के पोलोग्राउंड क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास का क्षेत्र घेरकर जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए।

गला रेतकर हत्या की आशंका

डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी पाए गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला खून से लत-पत शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि यह हत्या का मामला है।पुलिस लूट और आपसी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

रात से लापता था मजदूर

जानकारी के अनुसार खोजराम नारगे फैक्ट्री में दिन और रात दोनों शिफ्ट में काम करता था। बुधवार रात वह अपने कमरे पर नहीं पहुंचा था। उसके साथियों ने बताया कि जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई।

अगली सुबह उसका शव रेलवे पटरी के पास मिलने की खबर मिली। इस घटना से उसके साथ काम करने वाले मजदूरों और परिचितों में दुख और आक्रोश है।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस मृतक के साथियों, फैक्ट्री कर्मचारियों और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसकी किसी से दुश्मनी या विवाद तो नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a comment